ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पूरे देश में मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा, राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

PATNA: सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। आज पूरे देश में वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसको बुद्ध पूर्णिमा, सिद्धिविनायक पूर्णिमा एवं सत्य विनायक पूर्णिमा भ

पूरे देश में मनाई जा रही बुद्ध पूर्णिमा, राज्यपाल फागू चौहान और CM नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: सनातन धर्म में वैशाख पूर्णिमा के पर्व का विशेष महत्व है। आज पूरे देश में वैशाख पूर्णिमा मनाई जा रही है। इसको बुद्ध पूर्णिमा, सिद्धिविनायक पूर्णिमा एवं सत्य विनायक पूर्णिमा भी कहा जाता है। आज के दिन गंगा नदी में स्नान-दान का विशेष महत्व है। बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर राज्यपाल फागू चौहान और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। वही बौद्ध धर्मावलंबियों और देशवासियों को भी इसकी बधाई दी। राज्यपाल फागू चौहान ने कहा कि बैशाखी पूर्णिमा के दिन ही भगवान बुद्ध का जन्म एवं उन्हें ज्ञान और महापरिनिर्वाण की प्राप्ति हुई थी और इस तिथि को बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। 


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने ट्वीट कर शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि "बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें। भगवान बुद्ध का जीवन हमें प्रेम,सद्भाव,त्याग एवं अहिंसा का पाठ पढ़ाता है। सभी लोग घर में ही पूजा अर्चना करें। कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु निर्धारित प्रोटोकाॅल का पालन करें"