ब्रेकिंग
Bihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्ट

पटना में खान सर और रहमान सर का विरोध, अभ्यर्थियों ने आंदोलन को हाईजैक करने का लगाया आरोप

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने आए खान सर और रहमान सर पर अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाया। खान सर और रहमान सर का

पटना में खान सर और रहमान सर का विरोध, अभ्यर्थियों ने आंदोलन को हाईजैक करने का लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां बीपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन में शामिल होने आए खान सर और रहमान सर पर अभ्यर्थियों ने गंभीर आरोप लगाया। खान सर और रहमान सर का विरोध करते हुए कुछ अभ्यर्थियों ने आंदोलन को हाईजैक करने का उन पर आरोप लगाया है। वही दोनों शिक्षकों पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया। 


70वीं बीपीएससी परीक्षा को रद्द किये जाने की मांग कर रहे अभ्यर्थियों में शामिल कुछ छात्रों ने पटना के कोचिंग संचालकों का विरोध करने लगे। जबकि खान सर और रहमान सर दोनों छात्रों के आंदोलन शामिल होने पहुंचे थे। वो सरकार के समक्ष छात्रों का मुद्दा उठाने आए थे। 


लेकिन उल्टे छात्रों ने आंदोलन को हाईजैक करने का आरोप खान सर और रहमान सर पर लगा दिया। छात्रों का कहना था कि 9 दिन से अभ्यर्थी भूख हड़ताल और धरना प्रदर्शन कर रहे हैं लेकिन ये शिक्षक झांकने तक नहीं आए और आज आंदोलन को हाईजैक करने पहुंचे हैं। छात्रों के मुद्दों पर राजनीति करने का आरोप छात्रों ने लगाया है। खान सर पर गेम खेलने का आरोप लगाया। 


अभ्यर्थी का कहना था कि आधा पर से छोड़कर खान सर चले गये। यह बोलकर गये है कि आयोग से भेट करने जा रहे हैं। यदि भेंट करके नहीं आए तो दोबारा घुसने नहीं देंगे। आए दिन नेता और खान सर टाइप के लोग आते हैं और फोटो खिंचवाकर और नारेबाजी करवाके घर चले जाते हैं। खान सर को लेकर इनके बीच नाराजगी देखने को मिल रही है।  

टैग्स