ब्रेकिंग
Bihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतराBihar News : बिहार में राशन कार्ड का नया नियम लागू, पहले करना होगा ये जरूरी काम; नहीं तो अटक जाएगा कार्डBihar News: बिहार के हर थाने में अब बच्चों के लिए अलग डेस्क, 2 अक्टूबर से लागू होगी नई व्यवस्था; बच्चियों के लिए महिला पुलिसकर्मी रहेंगी तैनातBihar News : सभी MLA-MLC को पटना बुलाने से बढ़ी हलचल, JDU ने बताया 18 सितंबर के कार्यक्रम का असली मकसदBihar News : दिवाली-छठ पर बिहार जाने वालों के लिए बड़ी राहत, दिल्ली से कई शहरों के लिए स्पेशल ट्रेनेंBihar News: गर्मी-उमस से राहत या बढ़ेगी परेशानी? बिहार में अगले दो दिन बारिश, कई इलाकों में जलजमाव का खतरा

बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बीजेपी से कहा- सम्राट चौधरी को हटाकर काबिल व्यक्ति को सीएम बनाएं

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी नेतृत्व से सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद से हटाकर किसी सक्षम व्यक्ति को बिहार का नेतृत्व देने की मांग की। उन्होंने रोजगार, शिक्षा और पलायन को चुनाव का मुख्य मुद्दा बताया।

बिहार न्यूज
बीजेपी नेतृत्व से सीएम बदलने की मांग
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
6 मिनट

PATNA: बांकीपुर उपचुनाव जीतने के बाद प्रशांत किशोर ने पटना में मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर निशाना साधते बीजेपी से यह मांग किया कि सम्राट को हटाए और किसी काबिल को सीएम बनाए।   

बांकीपुर उपचुनाव चुनाव जीतने के बाद जन सुराज के उम्मीदवार प्रशांत किशोर ने पहली बार मीडिया से बातचीत की। जीत के बाद प्रशांत किशोर का पहला बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ये विधायक बनाने का चुनाव नहीं है। ये भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व को बिहार के जनता के द्वारा एक संदेश देने का प्रयास है कि बिहार में किसी अच्छे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाईए। 


उन्होंने कहा कि आपकों जनता ने 202 विधायक जीताये हैं। किसी अपराधी और गलत चाल चरित्र वाले को बिहार का नेतृत्व मत दीजिए। अच्छे आदमी को मुख्यमंत्री बनाइए। ताकि बिहार में भी शिक्षा और बच्चों के लिए रोजगार हो। बिहार के युवा को बाहर मजदूरी करने ना जाना पड़े। ये संदेश बांकीपुर के लोगों ने दिया है। बाकी जीतना हारना चलता रहता है। जिन्होंने हमें वोट दिया है उन्हें धन्यवाद। जिन्होंने मत नहीं दिया है उनसे यह कहना चाहूंगा कि आपका विश्वास जीतने के लिए और मेहनत और प्रयास करेंगे। 


प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि हम लोगों को विधायक बनकर ठेका पट्टा नहीं करना है। बिहार की बेहतरी के लिए हम काम करेंगे। मोदी जी को जीतनी चिंता गुजरात की है, उतनी चिंता बिहार की करनी चाहिए। बिहार के बच्चों को काम करने के लिए गुजरात नहीं जाना पड़े इसके लिए काम करना चाहिए। केंद्र सरकार पलायन को रोकने का काम करे। बीजेपी नेतृत्व की अब यह जिम्मेदारी है कि किसी ऐसे व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाये जो कि बिहार में रोजगार लाए शिक्षा की स्थिति को सुधारे भ्रष्टाचार बंद हो और पलायन बंद हो। बच्चों के लिए केंद्र सरकार काम करें नहीं तो आगे भी इसी तरह के चुनाव परिणाम सामने आएंगे। 


उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी का चाल चरित्र चेहरा पब्लिक डोमेन में है। अगर आप किसी अपराधी को बिहार का राजा मुख्यमंत्री बनाएंगे तो बिहार की तरक्की नहीं हो सकती है। हम लोग इतना आग्रह कर रहे हैं कि किसी काबिल आदमी को मुख्यमंत्री बनाइए जिससे बिहार के लोगों की परेशानी दूर हो सके। बिहार के लोग सिर्फ मजदूरी करने के लिए पैदा नहीं हुए है। बिहार की तरक्की के लिए अपनी ओर से जो हो सकेगा हम करेंगे। बांकीपुर की जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है अपनी ओर से जो हो सकेगा बांकीपुर में सुधार करेंगे अगले दो तीन महीने में सुधार दिखेगा। मेरे विधायक बनने से बांकीपुर बैंगलोर नहीं बनेगा लेकिन यहां पर कुछ सुधार होता अगले दो तीन महीने में दिखेगा। यह चुनाव बांकीपुर की नाली गली पर नहीं लड़ा गया है। यह चुनाव इसलिए लड़ा गया है कि बिहार का नेतृत्व अच्छे व्यक्ति के हाथ में होना चाहिए। 


2024 में चार सीटों पर हुए उपचुनाव और 2025 के विधानसभा चुनाव- दोनों ही बार पीके की जन सुराज को करारी शिकस्त मिली। बड़ी बात यह है कि बांकीपुर उपचुनाव का नतीजा न सिर्फ प्रशांत किशोर की अपनी पहली जीत है, बल्कि उनकी पार्टी जन सुराज की चुनावी जीत का खाता भी इसी से खुला है। प्रशांत किशोर 17 हजार से ज्यादा वोट से बीजेपी प्रत्याशी नीरज सिन्हा से जीत गये हैं। 


वही प्रशांत किशोर की जीत पर बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने कहा कि राजद और प्रशांत किशोर अंदर ही अंदर गठबंधन कर ली थी। उन्होंने तेजस्वी यादव पर आरोप लगाए कि उन्होंने अपने प्रत्याशी रेखा गुप्ता को धोखा दिया है, उनसे पैसा खर्च करवाया है। 


बिहार सरकार के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार चंद्रवंशी ने आगे कहा कि हम सब लोग जनता के जनमत का आदर और सम्मान करते हैं। हम लोग हारेंगे तो हुरेंगे और जीतेंगे तो ठूरेंगे वाला नहीं है। जो जनता ने जनमत दिया है, उस जनमत का हम आदर करते हैं, हार जीत तो लगी रहती है। हम लोग अब हार की समीक्षा करेंगे। इंसान से चुक तो होती ही है। 


उन्होंने कहा कि ये उम्मीद नहीं थी लेकिन वोट का जब प्रतिशत कम हुआ था तब हम चिंतित हो गये थे। बीजेपी का अभी भी बांकीपुर गढ़ है। हमारे वोटर घर से नहीं निकले इस पर हमलोगों को विचार करना है। 34 प्रतिशत वोट हुआ है। राजद के कार्यकर्ता को सोचना चाहिए, उनके प्रत्याशी को उनके नेता ही ने ठग लिया। उन्होंने जन सुराज के नेता से तालमेल बिठा लिया और अपने प्रत्याशी को हरा दिया। कोई यादव या मुस्लिम कैंडिडेट रहता तो तेजस्वी जी इतना लापरवाह नहीं रहते। अतिपिछड़ा महिला चुनाव लड़ रही थी, इसलिए तेजस्वी यादव ने लापरवाही की। तेजस्वी यादव कभी भी अतिपिछड़ा को मदद नहीं कर सकते।


मंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि तेजस्वी जी रेखा गुप्ता को ठगने का काम किया। रेखा गुप्ता का पैसा खर्ज करके तेजस्वी यादव ने प्रशांत किशोर से तालमेल कर लिया। पहले ही कह देते कि आप मैदान में मत आईए लेकिन उन्हें चुनाव लड़ाया। कुत्ता बिलाई वाले बयान पर उन्होंने कहा कि हमारे पार्टी के किसी नेता ने इस तरह का बयान नहीं दिया था। बल्कि जन सुराज के नेता हमारे कार्यकर्ता को कुत्ता बिलाई कह रहे थे। हमारे पार्टी के नेता का बयान है तो दिखाइए। नीरज कुमार की हार पर कहा कि हमने एक कार्यकर्ता को टिकट दिया था और आगे भी टिकट देंगे। जनता के जनमत का हम सम्मान करते हैं हार जीत तो लगा ही रहता है।