ब्रेकिंग
नेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लाननेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!प्राइवेट शिक्षण संस्थानों पर नकेल कसने की तैयारी, 1 से डेढ़ महीने में आएगी नई कोचिंग नीति; शिक्षा मंत्री ने बताया सरकार का प्लान

पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले किया

DESK: पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही बाइक सवार दूसरा

पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले किया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

DESK: पटना सिटी के बाइपास थाना क्षेत्र के एनएच-30 पर जमकर हंगामा हुआ। पुलिस की वैन ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। वही बाइक सवार दूसरा युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। 


इस घटना से आक्रोशित लोगों ने पुलिस की वैन को आग के हवाले कर दिया। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मची हुई है। स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। गुस्साएं लोगों ने बाइपास को पूरी तरह से जाम कर दिया और हंगामा मचाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए भारी संख्या पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया है। कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और आक्रोशित लोगों शांत कराने में जुटी है। 


पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले किया


सड़क हादसे में मौत की दूसरी घटना सीतामढ़ी से हैं जहां DPS स्कूल के पास पिकअप वैन की टक्कर से साइकिल सवार बच्ची की मौत हो गयी। आक्रोशित लोगों ने मुख्य सड़क को जाम कर दिया और जमकर हंगामा मचाया। घटना नेशनल हाईवे 104 बनौली डीपीएस स्कूल के पास की है जहां अनियंत्रित पिकअप वैन ने साइकिल सवार 15 साल की बच्ची को टक्कर मार दी जिससे बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। 


मृत बच्ची की पहचान सुरसंड थाना क्षेत्र अंतर्गत बनौली पंचायत के चांदपट्टी वार्ड नंबर 10 निवासी रामबाबू रावत के 15 वर्षीय पुत्री चांदनी कुमारी के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार भीठा ओपी क्षेत्र अंतर्गत नवाही गांव से  15 वर्षीय बच्ची अपने घर साइकिल से जा रही थी जहां नेशनल हाईवे 104 पर तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने ठोकर मारा जिससे घटनास्थल पर ही बच्ची की मौत हो गई। आक्रोशित लोगों ने नेशनल हाईवे 104 बनौली मॉल के पास सड़क को जाम कर दिया।


घटना की सूचना मिलने के बाद सुरसंड थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने पिकअप वैन को जब्त कर लिया है जबकि ड्राइवर मौके से भागने में सफल हो गया। आक्रोशित लोगों काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया। जिसके बाद बच्ची की लाश को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा गया है। 

पुलिस वैन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, गुस्साएं लोगों ने पुलिस की गाड़ी को आग के हवाले किया



टैग्स
रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता