ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

जिले के सीनियर पुलिस अफसर पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने 2 साल के लिए रोकी वेतन वृद्धि

PATNA : बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी करने को लेकर आरा के होमगार्ड कमांडेंट अनुज कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार सरकार की ओर से 2 साल के लिए वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है.

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बहाली प्रक्रिया में गड़बड़ी करने को लेकर आरा के होमगार्ड कमांडेंट अनुज कुमार पर बड़ी कार्रवाई की गई है. बिहार सरकार की ओर से 2 साल के लिए वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी गई है. सरकार ने समादेष्टा की ओर से दी गई पुनर्विलोकन अर्जी को भी ख़ारिज कर दिया है.


गृह विभाग की ओर से अधिसूचना जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है कि झारखंड में बोकारो जिला समादेष्टा रहते हुए अनुज कुमार ने होमगार्ड के नामांकन में गड़बड़ी की. जिसको लेकर 13 जनवरी 2016 को इनसे लिखित जवाब मांगा गया. अफसर के जवाब से असंतुष्ट विभाग ने कार्रवाई का आदेश दिया था. पिछले साल बीपीएससी की ओर से कार्रवाई पर सहमति मांगी गई. विभाग की सहमति के बाद 2 साल के वेतन वृद्धि को रोकने का निर्णय लिया गया.


होम डिपार्टमेंट की ओर से जारी नई नोटिफिकेशन के मुताबिक आरा के होमगार्ड कमांडेंट अनुज कुमार के पुनर्विलोकन अर्जी की समीक्षा की गई. जिसमें पाया गया कि बहाली में कई अभ्यर्थी बिना शैक्षणिक प्रमाणपत्र के दौड़ में शामिल हुए थे. इस मामले में अफसर ने कोई संज्ञान नहीं लिया था. इसलिए इन्हें कार्रवाई से मुक्त नहीं किया जा सकता है. बिहार सरकार के अपर सचिव विमलेश कुमार झा की ओर से यह आदेश दिया गया है कि आरा के होमगार्ड कमांडेंट अनुज कुमार के वेतन वृद्धि पर 2 साल के लिए रोक लगा दी जाये.


जिले के सीनियर पुलिस अफसर पर बड़ी कार्रवाई, सरकार ने 2 साल के लिए रोकी वेतन वृद्धि

टैग्स