ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पुलिस लाइन में डेंगू से ASI की मौत, रात भर पड़ा रहा शव, अधिकारियों ने नहीं ली सुध

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में आने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को पुलिस परिवहन मुख्यालय के एक हवलदार नंदकिशोर सि

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है. इसकी चपेट में आने से अबतक पांच लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को पुलिस परिवहन मुख्यालय के एक हवलदार नंदकिशोर सिंह और पुलिस लाइन में तैनात एक जमादार की मंगलवार की देर रात मौत हो गई. 

पटना पुलिस लाइन में तैनात जमादार रामदयाल पासवान 11 अक्टूबर से ही बुखार की चपेट में थे, जिनकी देर रात मौत हो गई.  रामदयाल पासवान का शव बुधवार की सुबह तक पुलिस लाइन में ही पड़ा रहा पर किसी भी पुलिस अधिकारी ने सुध नहीं ली. 

बता दें कि पटना पुलिस लाइन सहित कई थानों में डेंगू का कहर जारी है. पटना में दो दिन में दो पुलिस वालों की डेंगू से मौत हो गई है. इसके साथ ही कई पुलिसकर्मी डेंगू की जद में हैं. जिनका इलाज चल रहा है. 

बता दें कि बांकीपुर के विधायक नितिन नवीन भी  डेंगू की चपेट में आ गए हैं. तेज बुखार और सिर दर्द की शिकायत के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां डेंगू की पुष्टि हुई है. 

रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RAHUL SINGH

FirstBihar संवाददाता