ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

पुलिस की क्राइम मीटिंग में पहुंचे बिहार के DGP, अधिकारियों को कहा- अपना परफॉरमेंस नहीं सुधारा तो...

PATNA: बिहार में आपराधिक घटना को बढ़ता देख डीजीपी एसके सिंघल ने शनिवार की शाम पटना पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को जमकर लताड़ा है। दरअसल डीजीपी पटना पुलिस ने पहले से बुलाई गई

पुलिस की क्राइम मीटिंग में पहुंचे बिहार के DGP, अधिकारियों को कहा- अपना परफॉरमेंस नहीं सुधारा तो...
Desk
2 मिनट

PATNA: बिहार में आपराधिक घटना को बढ़ता देख डीजीपी एसके सिंघल ने शनिवार की शाम पटना पुलिस अधिकारियों और थानेदारों को जमकर लताड़ा है। दरअसल डीजीपी पटना पुलिस ने पहले से बुलाई गई क्राइम मीटिंग में खुद पहुंच गए। इस क्राइम मीटिंग में रेंज आईजी से लेकर एसएसपी, सभी सिटी एसपी, एसडीपीओ और पटना जिले के सभी थानेदार मौके पर मौजूद थे। डीजीपी के साथ इस मीटिंग में एडीजी हेड क्वार्टर जेएस गंगवार और आईजी मुख्यालय गणेश कुमार भी मौजूद थे। यह मीटिंग 2 घंटे तक चली। 


इस रिव्यू मीटिंग के दौरान डीजीपी ने पटना पुलिस के कई थानेदारों की जमकर क्लास लगाई है, जिनका परफॉर्मेंस काफी खराब था। डीजीपी ने कहा है कि अगर वो अपना परफॉर्मेंस नहीं सुधारेंगे तो उन्हें पटना से कही और तबादला कर दिया जाएगा। कई थानों का क्राइम रिकॉर्ड डीजीपी ने अनकंट्रोल माना और कहा कि समय रहते इसमें सुधार होना चाहिए। पटना सिटी सब डिवीजन के कई थानों के थानेदारों को डीजीपी की फटकार मिली। 


इस बैठक के बाद डीजीपी ने मीडिया से बातचीत करने के दौरान बताया कि जिनका परफॉर्मेंस बेहतर नहीं रहेगा उन पर कार्रवाई होगी। कई एसडीपीओ का परफॉर्मेंस भी बेहतर नहीं है और उन्हें चेतावनी दी गई है कि वो अपने काम में सुधारें। डीजीपी ने लंबित मामलों का त्वरित अनुसंधान कर रिजल्ट देने का भी आदेश दिया है। डीजीपी ने यह भी कहा कि इसी तरीके से समय-समय पर विभिन्न जिलों में जाकर समीक्षा की जाएगी। साथ ही साथ हालात को बेहतर बनाने की पूरी कोशिश की जाएगी।