ब्रेकिंग
बिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर क्लर्क, लाइसेंस रिन्यूअल के एवज में रिश्वतखोरी131 फरार कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, 25 हजार रुपये तक के इनाम का ऐलानबिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्थादिल्ली में सम्राट चौधरी को मिला VVIP बंगला, पहले इसी आवास में रहते थे नीतीश कुमारहवा में फंसी केबल कार, 300 पर्यटकों की अटकीं सांसें; सेना ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशनबिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर क्लर्क, लाइसेंस रिन्यूअल के एवज में रिश्वतखोरी131 फरार कुख्यात अपराधियों की पुलिस ने बनाई लिस्ट, 25 हजार रुपये तक के इनाम का ऐलान

बिहार के सभी थाने होंगे हाईटेक, CCTV कैमरे से होंगे लैस; राष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़ जाएगी पूरी पुलिस व्यवस्था

Bihar Police News: बिहार पुलिस सभी थानों को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठा रही है। इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) के तहत थानों, अदालतों और जेलों को राष्ट्रीय नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।

Bihar Police News
© Google
Mukesh Srivastava
4 मिनट

Bihar Police News: बिहार के सभी थानों को जल्द ही एक नई प्रणाली से जोड़ दिया जाएगा। इंटर ऑपरेवल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (आईसीजेएस) नामक इस राष्ट्रीय प्रणाली की मदद से देशभर के सभी थानों के अलावा न्यायालय, जेल, सीसीटीवी (विधि विज्ञान प्रयोगशाला), पुलिस (थाना) और अभियोजन प्रणाली के साथ डाटा का आदान-प्रदान आसानी से होने के साथ ही केस की ट्रैकिंग सिस्टम को मजबूत करने में खासतौर से मदद मिलेगी। डाटा का आदान-प्रदान आसानी से हो सकेगा। बिहार पुलिस मुख्यालय के एडीजी अजिताभ कुमार ने बताया कि यह प्रणाली 2022 से शुरू की गई है। परंतु इसके नए, उन्नत और विस्तृत संस्करण को जल्द ही नए सिरे से शुरू किया जा रहा है। इससे पूरे देश में पुलिस से संबंधित डाटा साक्षा करने में एकरूपता आ जाएगी। 


एडीजी ने कहा कि राज्य में मौजूद 1382 थानों में अभी 968 थाने सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क) से जुड़ गए हैं। आने वाले दो महीने में 347 थानों को इससे जोड़ दिया जाएगा। बचे हुए थानों को भी आगामी तीन महीने में सीसीटीएनएस से जोड़ दिया जाएगा। इसके अलावा राज्य में अभी 1212 थानों में सीसीटीवी कैमरे लग गए हैं। बचे हुए थानों में भी दो से तीन महीने में सीसीटीवी कैमरे लगा दिए जाएंगे। एक थाना में औसतन 12 से 13 कैमरे लगे हुए हैं। इन कैमरों में 18 महीने तक की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने की व्यवस्था है। इसका कंट्रोल पुलिस मुख्यालय के अलावा सभी जिला मुख्यालयों में भी हैं।


एडीजी ने बताया कि क्रि-मैक पोर्टल का प्रभावी उपयोग किया जा रहा है। इसकी मदद से जीरो एफआईआर का आदान-प्रदान किया जा रहा है। ई-साक्ष्य के अंतर्गत वर्तमान में 22 हजार 848 अनुसंधानकर्ताओं में 21 हजार 640 पदाधिकारियों का पंजीकरण किया जा चुका है। सभी पदाधिकारियों को इससे संबंधित समय-समय पर प्रशिक्षण भी दिया गया है। अब तक 3.99 लाख से अधिक एफआईआर दर्ज की जा चुकी है, जिसमें 1 लाख 42 हजार 484 साक्ष्य आईडी बनाई गई है। इसमें 67 हजार 185 एफआईआर से इसे लिंक किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पुलिस को डिजिटल रूप से सक्षम बनाने के लिए एआई से लेकर सभी नए सॉफ्टवेयर या एप या प्रणाली का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण की यह प्रक्रिया निरंतर जारी है।


उन्होंने कहा कि सिटिजन सर्विस पोर्टल की शुरुआत दिसंबर 2025 में की गई है। इसकी मदद से आम नागरिकों को कई तरह की सेवाएं प्रदान की जा रही हैं। मसलन, एफआईआर की कॉपी भी कोई इसके माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं, घोषित ईनामी अपराधियों की सूची भी देख सकते हैं, किसी लापता व्यक्ति की अपडेट स्थिति भी इसके जरिए जान सकते हैं। अज्ञात व्यक्ति या शव का विवरण भी इस पर मिल जाता है। इस पोर्टल पर कोई व्यक्ति अपनी पहचान गुप्त रखते हुए कोई अहम सूचना या जानकारी भी पुलिस के साथ साक्षा कर सकते हैं।


एडीजी अजिताभ कुमार ने बताया कि आने वाले समय में पुलिस महकमा प्रीडेक्टिव (अनुमान) पुलिसिंग पर फोकस करने जा रही है। उन्नत सॉफ्टवेयर एवं तकनीकों के अलावा एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से अपराध की प्रवृति तय की जा सकती है और अपराध के पैटर्न के आधार पर यह अनुमान लगाया जा सकेगा कि किस तरह की आपराधिक वारदात अब होने वाली है। इससे ऐसी घटनाओं को होने से पहले ही रोका जा सकेगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता