ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

Patna News: PMCH में नए चर्म रोग और मेडिसिन वार्ड का उद्घाटन, मरीजों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

Patna News: राजधानी पटना पीएमसीएच में 37 बेड वाला नया चर्म रोग वार्ड और 270 बेड वाला मेडिसिन वार्ड शुरू किया गया। मरीजों को आधुनिक सुविधा, स्वच्छ वातावरण और त्वरित उपचार मिलेगा, जिससे गंभीर मामलों में जान बचाने में मदद होगी।

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Patna News: राजधानी पटना के पटना मेडिकल कॉलेज और अस्पताल (PMCH) में चर्म रोग के लिए नया इनडोर वार्ड शुरू कर दिया गया है। यह वार्ड 37 बेड वाला है और पहले ही दिन 16 से अधिक मरीज भर्ती किए गए। उद्घाटन समारोह में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर और चर्म रोग विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ. अनुपमा सिंह ने वार्ड का निरीक्षण किया। इस वार्ड में मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ बेहतर देखभाल और उपचार मिलेगा।


बता दें कि इस नए चर्म रोग वार्ड में स्किन इन्फेक्शन, दवाओं के रिएक्शन, एलर्जी और जलने जैसी त्वचा समस्याओं का इलाज किया जाएगा। अधीक्षक डॉ. आईएस ठाकुर ने बताया कि यह इनडोर वार्ड अब टी-1 टावर में स्थानांतरित किया गया है। पहले यह वार्ड दरभंगा हाउस के मुख्य गेट के पास स्थित था।


चर्म रोग वार्ड के उद्घाटन से मरीजों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिलेगा। आधुनिक वार्ड में नियमित मॉनिटरिंग, चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ की त्वरित पहुंच जैसी सुविधाएं उपलब्ध होंगी। अधीक्षक ने कहा कि पुराने वार्डों में मरीज की स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर तक पहुँचने में देरी हो जाती थी, लेकिन नए वार्ड में यह समस्या समाप्त हो गई है।


पिछले सप्ताह ही पीएमसीएच में 270 बेड का नया मेडिसिन वार्ड भी शुरू किया गया था। यह वार्ड टी-1 भवन के दूसरे और चौथे तल पर स्थित है। इस वार्ड में पूरी तरह वातानुकूलित कमरे, आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम और प्रत्येक बेड पर अलार्म सुविधा उपलब्ध है। अलार्म बजते ही नर्सिंग स्टाफ तुरंत मरीज के पास पहुंचकर आवश्यक उपचार शुरू कर सकते हैं, और गंभीर स्थिति में तुरंत डॉक्टर को सूचित किया जा सकता है।


नए मेडिसिन और चर्म रोग वार्ड की शुरुआत से गंभीर और जटिल मामलों में मरीजों की जान बचाने में मदद मिलेगी। पीएमसीएच प्रशासन का कहना है कि इन नए वार्डों के माध्यम से बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। मरीजों और उनके परिजनों को अब बेहतर और तेज उपचार मिलेगा, जिससे अस्पताल में भर्ती मरीजों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित होगी।


इस पहल के तहत पीएमसीएच ने स्वास्थ्य सेवा में तकनीकी सुधार और बेहतर सुविधा पर जोर दिया है। नए वार्ड आधुनिक उपकरणों, प्रशिक्षित स्टाफ और व्यवस्थित प्रक्रिया के साथ मरीजों के लिए अधिक सुरक्षित और सुविधाजनक माहौल तैयार करेगा। यह कदम बिहार में सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों की गुणवत्ता बढ़ाने और मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।