ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

PMCH के दो डॉक्टरों का अजीब खेल आया सामने, साथियों को ड्यूटी लगाकर खुद थे गायब

PATNA : बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पीएमसीएच अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है लेकिन इस बार यहां के दो डॉक्टरों के कारनामे की वजह से खबर बनी है। पटना मेडिकल कॉल

PMCH के दो डॉक्टरों का अजीब खेल आया सामने, साथियों को ड्यूटी लगाकर खुद थे गायब
Editor
2 मिनट

PATNA : बिहार का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल पीएमसीएच अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बना रहता है लेकिन इस बार यहां के दो डॉक्टरों के कारनामे की वजह से खबर बनी है। पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और इसके लिए उनकी तरकीब चर्चा का कारण है। पीएमसीएच के दो डॉक्टर ड्यूटी से गायब मिले हैं और अपनी जगह उन्होंने अपने साथी को ड्यूटी पर लगा दिया था। 


दरअसल, पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ. आइएस ठाकुर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण करने अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने रोस्टर ड्यूटी चार्ट को देखा जिसके बाद ड्यूटी करने वाले लोगों से उन्होंने खुद जाकर बात की। इसी दौरान पता चला की दो सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर ही अस्पताल से गायब थे। इसमें एक प्लास्टिक सर्जरी विभाग और दूसरा आर्थोपेडिक्स विभाग के डॉक्टर शामिल थे। इतना ही नहीं बल्कि उनकी पोल न खुल जाए इस लिए दोनों डॉक्टरों ने अपनी जगह अपने दो साथियों को ड्यूटी पर लगा दिया और खुद गायब हो गए। ये दोनों डॉक्टर अस्पताल के बदले अपने अपने क्लीनिक में ज्यादा समय देते थे। एमरजेंसी होने पर ही डॉक्टर अस्पताल आते हैं। अधिकतर मरीजों को डॉक्टर अपने साथियों के भरोसे ही छोड़ देते है। 


इस वाक्य के बाद अब दोनों डॉक्टरों पर कार्रवाई करने की बात चल रही है। इस संबंध में पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ.आइएस ठाकुर ने कहा कि दोनों  गायब डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगा जाएगा। अगर जवाब से संतुष्ट नहीं हुए, तो कार्रवाई की जाएगी।

टैग्स