ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना में PM मोदी का रोड शो, लोगों की उमड़ी भारी भीड़, भारत माता की जय से गूंज उठा पूरा इलाका

PATNA: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो निकाला गय

bihar
पीएम मोदी का रोड शो
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ऑपरेशन सिन्दूर के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार पटना पहुंचे हैं। पटना एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के उद्घाटन और बिहटा एयरपोर्ट के शिलान्यास के बाद रोड शो निकाला गया। इस दौरान पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोगों की भारी भीड़ बेली रोड के किनारे देखने को मिली। पटना एयरपोर्ट से शेखपुरा मोड़ से होते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए उनका काफिला बिहार बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचेगा। जहां वो बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे। 


इस दौरान लोगों ने फूलों से पीएम मोदी का स्वागत किया। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। बेली रोड के किनारे बनाए गये बैरिकेंडिंग के पास भारी संख्या में लोग पीएम मोदी को देखने पहुंचे। महिलाओं ने एक सूर में कहा कि अभिनंदन हैं अभिनंदन हैं..पीएम मोदी का अभिनंदन हैं..भारी संख्या में पटना के प्रमुख चौराहे पर महिलाएं प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए खड़ी हैं। ऑपरेशन सिंदूर के लिए महिलाए मोदी जी को धन्यवाद दे रही हैं। 


इस दौरान महिलाओं ने '2025 एक बार फिर नीतीश'... का भी नारा लगाया। एयरपोर्ट से लेकर भाजपा कार्यालय तक तिरंगा झंडा लगाया गया है। पटना का पूरा इलाका देशभक्ति गीतों से गूंज रहा है। भारत माता की जय का नारा लोग लगा रहे हैं। सुरक्षा के मद्देनजर की गयी बैरिकेडिंग के पीछे खड़े होकर लोग मोदी-मोदी कह रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी 5 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। 50 हजार करोड़ की सौगात देने के बाद पीएम मोदी रोड शो पर निकले हैं। लोकनायक जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुरू हुआ यह रोड शो बीजेपी कार्यालय तक पहुंचेगा जहां रोड शो का समापन होगा। उसके बाद पीएम मोदी बीजेपी नेताओं के साथ बैठक करेंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। 



पटना में PM मोदी का रोड शो, लोगों की उमड़ी भारी भीड़, भारत माता की जय से गूंज उठा पूरा इलाका