ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पलामू कोर्ट में पेशी के लिए पटना से रवाना हुए लालू, जयप्रकाश और भोला यादव भी हैं साथ

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पलामू जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे. जहां लालू पटना एयरपोर्ट से सीधे रांची जाएंगे और रांची से पलामू कोर्ट में हाजरी लगाएंगे. लालू यादव के साथ पूर्व विधायक

पलामू कोर्ट में पेशी के लिए पटना से रवाना हुए लालू, जयप्रकाश और भोला यादव भी हैं साथ
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पलामू जाने के लिए पटना एयरपोर्ट पहुंचे. जहां लालू पटना एयरपोर्ट से सीधे रांची जाएंगे और रांची से पलामू कोर्ट में हाजरी लगाएंगे. लालू यादव के साथ पूर्व विधायक भोला यादव एवं पूर्व सांसद जयप्रकाश यादव भी गए. आपको बता दें लालू यादव जमानत मिलने के बाद पहली बार रांची जा रहे है. लालू यादव के पलामू जाने को लेकर राजद समर्थको में काफी खुशी है. झारखंड राजद के नेता अपने सुप्रीमो के आने से काफी गदगद है. 


आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 8 जून को पलामू कोर्ट में पेश होना है. लालू यादव आज पटना से पलामू जा रहे हैं. लालू पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर पहुंचेंगे और उसके बाद पलामू कोर्ट में उन्हें 8 जून को पेश होना है. लालू प्रसाद यादव पलामू सर्किट हाउस में रहेंगे और 8 जून को वह स्थानीय कोर्ट में पेश होंगे दरअसल उनके खिलाफ चुनाव से जुड़ा एक मामला स्थानीय कोर्ट में चल रहा है.


दरअसल लालू यादव से जुड़ा यह मामला साल 2009 के झारखंड विधानसभा चुनाव से जुड़ा हुआ है. गढ़वा जिले में लालू यादव पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था. इसी मामले में लालू को एमपी एमएलए की विशेष अदालत में पेश होना है. इस कोर्ट के जज सतीश कुमार मुंडा की अदालत में लालू की पेशी 8 जून को होने वाली है. 

टैग्स