ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Bihar Pink Bus for women: बिहार की महिलाओं को बड़ा तोहफा, पटना समेत पूरे बिहार में पिंक बस सेवा शुरू!

Bihar Pink Bus for women: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को बड़ा तोहफा देते हुए पटना में पिंक बस और पूरे बिहार में ब्लू बस सेवा की शुरुआत की। इन बसों में महिलाओं की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान का विशेष ध्यान रखा गया है|

नीतीश कुमार, पिंक बस सेवा, ब्लू बस सेवा, पटना महिला बस, बिहार परिवहन, शीला मंडल, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षित यात्रा, Bihar Pink Blue Bus News, Patna women transport
© Google
Nitish Kumar
Nitish Kumar
2 मिनट

Bihar Pink Bus for women: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज महिलाओं को एक बड़ा तोहफा देते हुए राजधानी पटना में पिंक बस सेवा और राज्यभर में पिंक  बस सेवा की शुरुआत की है। यह कदम राज्य में महिला सशक्तिकरण और सुरक्षित सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उठाया गया है।


इस नई पहल के तहत, पिंक बसें केवल महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी, जिनमें महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं, ब्लू बस सेवा पूरे बिहार में संचालित की जाएगी, जिससे आम जनता को बेहतर और सुलभ परिवहन का लाभ मिलेगा।


परिवहन मंत्री शीला मंडल ने कहा कि "मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आधी आबादी के लिए किसी देवता से कम नहीं हैं। पिंक बस में केवल महिलाएं यात्रा करेंगी और जल्द ही महिला ड्राइवर और महिला कंडक्टरों की भी नियुक्ति की जाएगी।"


परिवहन मंत्री ने यह भी बताया कि पिंक बसों में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। जीपीएस ट्रैकिंग, सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन जैसी सुविधाएं इसमें शामिल की गई हैं ताकि महिलाओं को बिना किसी भय के सफर का अनुभव मिल सके। राज्य में यह एक ऐतिहासिक और सकारात्मक पहल मानी जा रही है, जो महिला यात्रियों को न केवल सुरक्षा बल्कि आत्मनिर्भरता की ओर भी प्रेरित करेगी।