ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

फिजिकल ट्रेनर को लेकर बिहार सरकार के जवाब से पटना हाईकोर्ट नाखुश, अगली सुनवाई में जिम्मेदार अधिकारी को जवाब देने का निर्देश

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर से जुड़े एक मामले पर सुनवाई के दौरान पूछे गए प्रश्न का राज्य सरकार के अधिवक्ता द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिए जाने पर राज्य सर

फिजिकल ट्रेनर को लेकर बिहार सरकार के जवाब से पटना हाईकोर्ट नाखुश, अगली सुनवाई में जिम्मेदार अधिकारी को जवाब देने का निर्देश
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : पटना हाईकोर्ट ने फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर से जुड़े एक मामले पर सुनवाई के दौरान पूछे गए प्रश्न का राज्य सरकार के अधिवक्ता द्वारा कोई स्पष्ट उत्तर नहीं दिए जाने पर राज्य सरकार के किसी जिम्मेदार अधिकारी को व्यक्तिगत तौर पर उपस्थित होने का आदेश ने दिया है. यह आदेश कमल किशोर प्रसाद  की अपील  पर जस्टिस राजन गुप्ता की डिवीजन बेंच ने दिया है.


आपको बता दें कि कोर्ट ने पूर्व में पारित किये गए अदालती आदेश के  संबंध में राज्य सरकार का पक्ष रख रहे अधिवक्ता से प्रश्न किया था. वहीं कोर्ट ने राज्य सरकार के शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव को वैसे अधिकारी को अगली सुनवाई में कोर्ट में उपस्थित होने का निर्देश दिया, जो उप सचिव से नीचे का रैंक का न हो.  याचिकाकर्ता के वकील ने कोर्ट को बताया कि इस मामले में विगत 12 अक्टूबर, 2017 को पटना हाई कोर्ट के तत्कालीन चीफ जस्टिस राजेंद्र मेनन की खंडपीठ ने राज्य के हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के निदेशक को हलफनामा दायर करने का निर्देश दिया था.

कोर्ट ने बी आर अम्बेडकर बिहार यूनिवर्सिटी के 14 फिजिकल ट्रैनिंग इंस्ट्रक्टर को वाइस चांसलर द्वारा 8000 रुपये से 13,500 रुपये वाला पे स्केल दिए जाने के संबंध में जवाब देने का निर्देश दिया है. साथ ही वाइस चांसलर द्वारा की गई कार्रवाई का राज्य सरकार द्वारा अनुमोदित किये जाने व रिट याचिका में  कोर्ट द्वारा रिट पारित किये गए आदेश को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा की गई कार्रवाई के सम्बन्ध में जवाब देने का निर्देश भी दिया था. बताते चलें कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में फिजिकल ट्रेनिंग इन्स्ट्रक्टर के लिए निर्धारित पे स्केल को लेकर स्थिति स्पष्ट करने को कहा था. वहीं इस मामले  पर अगली सुनवाई  13 जनवरी 2022 को होगी.

टैग्स