ब्रेकिंग
अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक अशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक

फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, 25 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर

PATNA : महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ गया है. अभी महीने के बीच में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दा

फिर बढ़े घरेलू रसोई गैस के दाम, 25 रुपये महंगा हुआ एलपीजी सिलेंडर
First Bihar
2 मिनट

PATNA : महंगाई ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है. एक बार फिर एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने से बजट बिगड़ गया है. अभी महीने के बीच में ही पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस के दाम में बढ़ोतरी कर दी है. 14.2 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 25 रुपये महंगा हो गया है. हालांकि कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में मामूली कमी भी की गई है. 


आपको बता दें कि 17 अगस्त से नई दरें प्रभावी हो गई हैं. 14.2 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 933 से बढ़कर 958 रुपये हो गई है. इसकी कीमत में 25 रुपये की वृद्धि की गई है. 5 किलो वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत भी 344.5 रुपए से बढ़कर 353.5 रुपए हो गई है. इसकी कीमत में 9 रुपये की वृद्धि की गई है. 


एलपीजी वितरक संघ के महासचिव डॉ. रामनरेश झा ने कहा कि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि हुई है लेकिन कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में मामूली राहत भी दी गई है. 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1841.5 से घटकर 1836.5 रुपये हो गई है. 47.5 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत भी 4596.5 से घटकर 4584.5 रुपये हो गई है. 


गौरतलब है कि तेल कंपनियां हर महीने की पहली और पंद्रह तारीख को रसोई गैस के दाम की समीक्षा करती हैं. इसके पहले 1 जुलाई को तेल कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर में 25 रुपये की बढ़ोत्तरी की थी. उसके बाद सोमवार की रात तकरीबन 10 बजे कीमतों में बढ़ोतरी की सूचना दी गई और रात से ही नई दरें प्रभावी भी हो गई हैं. इस तरह से अचानक पेट्रोलियम कंपनियों ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि की है.

टैग्स