ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन मामले पर PHC में सुनवाई, अधिकारियों को HC का निर्देश, स्टेशन से सड़कों को जोड़ने में कितना खर्च लगेगा?

PATNA: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़कों के मामले पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल व न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने भरत

पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन मामले पर PHC में सुनवाई, अधिकारियों को HC का निर्देश, स्टेशन से सड़कों को जोड़ने में कितना खर्च लगेगा?
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन को जोड़ने वाली सड़कों के मामले पर पटना हाईकोर्ट में आज सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल व न्यायमूर्ति एस कुमार की खंडपीठ ने भरत प्रसाद सिंह की जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए सड़क निर्माण में होने वाले खर्चे का आकलन प्रस्तुत करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। नगर विकास विभाग, सड़क निर्माण विभाग के प्रधान सचिव, रेलवे अधिकारी की टीम को दो हफ्ते में रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है। 


याचिकाकर्ता भरत प्रसाद सिंह की ओर से कोर्ट को बताया गया कि पाटलिपुत्र स्टेशन का निर्माण तो काफी पहले ही हो चुका है लेकिन स्टेशन तक पहुंचने के लिए सभी ओर से सड़कें नहीं है। जिसके कारण आम यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का परिचालन भी शुरू हो गया लेकिन बुनियादी सुविधाओं का आज भी घोर अभाव है। इस मामले पर अब दो सप्ताह बाद सुनवाई होगी।  


टैग्स