ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Patna News: पटना पुलिस की दारोगा से भिड़ गई कार सवार महिला, बीच सड़क पर पढ़ाया ट्रैफिक रूल का पाठ; वीडियो वायरल

Patna News: पटना के डाकबंगला चौराहे पर रॉन्ग साइड से आ रही पुलिस गाड़ी को रोककर महिला ने SI पल्लवी से बहस कर दी। दोनों के बीच 30 मिनट तक हाईवोल्टेज ड्रामा चला। बाद में महिला को थाने लाया गया और पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: पटना के कोतवाली इलाके में मंगलवार को डाकबंगला चौराहे पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला और कोतवाली थाने की SI कुमारी पल्लवी के बीच तीखी नोकझोंक हो गई। करीब 30 मिनट तक चौराहे पर हाईवोल्टेज ड्रामा चलता रहा, जिसे देखने के लिए राहगीरों की भीड़ जुट गई।


घटना तब शुरू हुई जब डाकबंगला चौराहे से एक पुलिस की गश्ती गाड़ी रॉन्ग साइड से प्रवेश कर रही थी। गाड़ी में SI कुमारी पल्लवी मौजूद थीं। रॉन्ग साइड से पुलिस वाहन आते देख एक महिला नाराज हो गई। वह अपनी गाड़ी रोककर सीधे पुलिस वाहन तक पहुंची और SI पल्लवी से इस गलत दिशा में आने को लेकर सवाल-जवाब करने लगी।


दोनों के बीच काफी देर तक हॉट टॉक होती रही। महिला लगातार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाती रही। उसने कहा कि “यह क्या तरीका है? प्रशासन की गाड़ी है, तो क्या आप गलत दिशा में घुसेंगी? अगर एक आम आदमी ऐसा करता तो आप कार्रवाई करतीं। आपकी गलती से अगर हादसा हो जाता, तो जिम्मेदारी कौन लेता?”


स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस महिला को थाने लेकर आई। थाने में महिला और SI पल्लवी दोनों की बात सुनी गई। उपस्थित अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। कुछ देर बाद महिला थाने से लौट गई। फिलहाल, इस मामले में न तो महिला ने और न ही पुलिस ने किसी तरह का आवेदन दिया है। पुलिस ने विवाद को समझा-बुझाकर समाप्त कर दिया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता