ब्रेकिंग
बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!बिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियाBihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में आज बारिश और वज्रपात का खतरा, घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें मौसम विभाग की चेतावनी!

पटना में ऊर्जा मंत्रियों का क्षेत्रीय सम्मेलन कल, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर करेंगे अध्यक्षता

पटना के होटल ताज में आज पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन होगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर इस बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

bihar
ऊर्जा मंत्रियों का सम्मेलन
© google
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: ऊर्जा क्षेत्र को लेकर एक अहम बैठक कल पटना में आयोजित होने जा रही है, जिसमें पूर्वी भारत के राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के ऊर्जा मंत्री भाग लेंगे। यह ऊर्जा मंत्रियों का क्षेत्रीय सम्मेलन 24 जून, मंगलवार को पटना स्थित होटल ताज में आयोजित होगा। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर स्वयं करेंगे, जो मंगलवार की सुबह पटना पहुंचेंगे।


इस सम्मेलन में बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और केंद्र शासित प्रदेश अंडमान-निकोबार के ऊर्जा मंत्री भाग लेंगे। सभी राज्यों को केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर की ओर से औपचारिक आमंत्रण भेजा जा चुका है। बिहार की ओर से राज्य के ऊर्जा मंत्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव प्रतिनिधित्व करेंगे। गौरतलब है कि यह सम्मेलन पहले 17 जून को निर्धारित था, लेकिन कुछ प्रशासनिक कारणों से इसकी तिथि आगे बढ़ाकर 24 जून कर दी गई।


सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। ऊर्जा सचिव मनोज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हाल ही में पटना में एक समीक्षा बैठक हुई, जिसमें NTPC, IEC, और बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में आयोजन स्थल, सुरक्षा, तकनीकी व्यवस्था और प्रतिनिधियों के स्वागत-सत्कार से जुड़ी सभी पहलुओं की समीक्षा की गई।  


इस क्षेत्रीय सम्मेलन में ऊर्जा क्षेत्र से जुड़ी कई अहम मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। खासकर वर्ष 2030 तक बिजली की उपलब्धता और खपत, ट्रांसमिशन क्षमता का विस्तार, साइबर सुरक्षा, और आपातकालीन स्थितियों में ट्रांसमिशन सिस्टम की बहाली जैसी रणनीतिक विषयों पर मंथन होगा। इसके साथ ही द्वीप क्षेत्रों की बिजली प्रणाली (Island Schemes), डिस्कॉम (वितरण कंपनियों) की वित्तीय स्थिति में सुधार, और ऊर्जा प्रणाली की आधुनिकता और डिजिटलीकरण जैसे मुद्दे भी एजेंडे में शामिल रहेंगे।

टैग्स