ब्रेकिंग
बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं✦बिहार MLC चुनाव में किसका खेल बिगाड़ेंगे बागी? अनंत सिंह फैक्टर से लेकर कांग्रेस की बगावत तक... बिहार MLC चुनाव में फंस गया जीत का गणित!✦Bihar MLC Election : बिहार की 8 MLC सीटों पर घमासान, आज साफ होगी चुनावी तस्वीर; 5.32 लाख वोटर करेंगे फैसला✦Bihar News : पटना में दुर्गापूजा पर सख्ती! भड़काऊ गाने और जबरन चंदा वसूली पर रोक, CCTV लगाना जरूरी✦Bihar News : SIR पर सियासी घमासान के बीच बिहार में नई पहल, BLO घर-घर जाकर करेंगे मतदाताओं की पहचान✦Bihar Weather: बिहार के 18 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 50 KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना में आज कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर भी रोक

Patna Traffic Today: पटना में छात्रों के प्रदर्शन को देखते हुए आज कई प्रमुख सड़कों पर यातायात व्यवस्था बदली गई है। कुछ मार्गों पर ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर रोक रहेगी, जबकि कई रास्तों से वाहनों को डायवर्ट किया जाएगा। किन रास्तों पर जाना मुश्किल..

पटना में आज कई रास्तों पर वाहनों की आवाजाही रहेगी बंद, ऑटो-ई-रिक्शा के परिचालन पर भी रोक
Ramakant kumar
3 मिनट

Patna Traffic Today: पटना में मंगलवार को छात्र संगठनों के लोक भवन मार्च को देखते हुए शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है. प्रदर्शन के दौरान गांधी मैदान और आसपास के इलाकों में व्यावसायिक वाहनों, ऑटो और ई-रिक्शा के परिचालन पर प्रतिबंध रहेगा. ट्रैफिक पुलिस ने कई मार्गों को डायवर्ट करने की भी तैयारी की है.


ट्रैफिक एसपी सागर कुमार के अनुसार, सुबह 10 बजे से प्रदर्शन समाप्त होने तक यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेगा. गांधी मैदान के चारों तरफ व्यावसायिक वाहन, ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन नहीं होगा.


पटना जंक्शन से डाकबंगला चौराहा और आयकर गोलंबर से कोतवाली टी तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. पुलिस लाइन से बैंक रोड में बुद्धमार्ग पर छज्जूबाग से टीएन बनर्जी पथ तथा पुलिस लाइन तिराहा से कोतवाली टी तक भी ऑटो और ई-रिक्शा नहीं चलेंगे.


दानापुर से राजापुर पुल होते हुए आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को पुलिस लाइन तिराहा से वापस दानापुर की ओर डायवर्ट किया जाएगा. आयकर गोलंबर से कोतवाली की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन भी बंद रहेगा.


अशोक राजपथ और एक्जीबिशन रोड पर भी बदलाव

यातायात को मंदिरी नाला की ओर से डायवर्ट कर अशोक राजपथ की ओर भेजा जाएगा. एक्जीबिशन रोड में भट्टाचार्या चौराहा से उत्तर की ओर गांधी मैदान जाने वाले वाहनों को आगे नहीं जाने दिया जाएगा.


अशोक राजपथ पर गायघाट की ओर से गांधी मैदान आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को कारगिल चौक तक ही आने की अनुमति होगी. इसके बाद उन्हें वापस गायघाट की ओर भेज दिया जाएगा.


डाकबंगला की ओर जाने वाले वाहनों पर रोक

पटना स्टेशन से डाकबंगला चौराहे की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा और उन्हें वैकल्पिक मार्ग से भेजा जाएगा. आर ब्लॉक के ऊपर और नीचे से व्यावसायिक वाहन आयकर गोलंबर की ओर नहीं जा सकेंगे.


मछुआ टोली से बारीपथ पर ठाकुरबाड़ी मोड़ तक ऑटो और ई-रिक्शा का परिचालन जारी रहेगा, लेकिन उन्हें गांधी मैदान और बाकरगंज की ओर जाने की अनुमति नहीं होगी.


हड़ताली मोड़ से आयकर गोलंबर की ओर आने वाले वाहनों को रोककर अटल पथ की ओर डायवर्ट किया जाएगा. इसी तरह बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आयकर गोलंबर की ओर जाने वाले वाहनों का परिचालन प्रतिबंधित रहेगा. बोरिंग रोड क्रॉसिंग से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा को बोरिंग रोड की ओर भेजा जाएगा.


प्रदर्शन के दौरान यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल की तैनाती की जाएगी. यात्रियों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे यात्रा से पहले निर्धारित डायवर्जन को ध्यान में रखते हुए अपने मार्ग का चयन करें.