ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अनियंत्रित बस के पलटने 15 यात्री घायल हो गये। वही बस का ड्राइवर और खलासी भी बुर

पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: पटना सिटी के अगमकुआं थाना क्षेत्र के बैरिया बस स्टैंड के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गयी जब अनियंत्रित बस के पलटने 15 यात्री घायल हो गये। वही बस का ड्राइवर और खलासी भी बुरी तरह हो गया है। सभी घायलों को आनन-फानन में एनएमसीएच भेजा गया है।


घटना के संबंध में बताया जाता है की बैरिया बस स्टैंड से बस मुजफ्फरपुर जाने के लिए निकली थी। बस में करीब 15 यात्री सवार थे जो अचानक अनियंत्रण होकर पलट गई। इस घटना के बाद बस स्टैंड के पास अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी। 


बताया जाता है कि बस का अगला चक्का अचानक निकल गया जिसके बाद यात्रियों के भरी बस पलट गयी। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से बस में सवार यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इस दौरान कई यात्री घायल हो गये जिन्हें इलाज के लिए एनएमसीएच ले जाया गया। 


वहीं घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी ने पूरी घटना की जानकारी ली। बस के ड्राइवर और खलासी की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों का पैर बुरी तरह से घायल हो गया है। बीच सड़क पर पलटी बस को क्रेन के जरिये हटाया गया। बस पर ओम साई राम लिखा हुआ है। 

पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल


पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल


पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल


पटना से मुजफ्फरपुर जा रही बस पलटी, ड्राइवर-खलासी सहित कई यात्री घायल


रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता