ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना से कोलकाता जा रहे फ्लाइट को रांची में कराना पड़ा लैंड, डरे यात्री; ये रही वजह

PATNA : पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6e 736 को अचानक रांची में उतरना पड़ा। जिससे यात्रियों में हड़कंप और परेशानी माहौल देखने को मिला। विमान के यात्री आपस

पटना से कोलकाता जा रहे फ्लाइट को रांची में कराना पड़ा लैंड, डरे यात्री; ये रही वजह
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पटना से कोलकाता के लिए उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6e 736 को अचानक रांची में उतरना पड़ा। जिससे यात्रियों में हड़कंप और परेशानी माहौल देखने को मिला। विमान के यात्री आपस में ही यह चर्चा करना शुरू कर दिए कि आखिर क्या वजह रही कि फ्लाइट को बीच में ही रोकनी पड़ी।


दरअसल, पटना से कोलकाता जा रही इंडिगो की फ्लाइट को खराब मौसम के कारण रांची में उतारना पड़ा। वहीं, फ्लाइट को रांची में लैंड कराए जाने को लेकर यात्रियों में काफी आक्रोश नजर आया।


मिली जानकारी के अनुसार, पटना से कोलकाता जाने वाले यात्री को जब रांची में काफी लंबा इंतजार करना पड़ा तो यात्रियों ने क्विड कार इंडिगो प्रबंधन की जमकर आलोचना की। इसके बाद इंडिगो की तरह यह जवाब दिया गया कि कोलकाता में मौसम खराब है इस कारण विमान को रांची डायवर्ट करना पड़ा है। इंडिगो प्रबंधन ने यात्रियों से सहयोग की अपेक्षा की है। 


इधर, इस विमान से यात्रा कर रहे एक यात्री ने ट्वीट कर एयरपोर्ट आथॉरिटी को जानकारी दी कि, पहले तो विमान को पटना से उड़ान भरने में देरी हुई। उसके बाद यात्रियों को बिना किसी सूचना के रांची हवाई अड्डे पर उतार दिया गया। इससे विमान के सभी यात्री डरे-सहमे थे। यहां तक कि यात्रा के दौरान एसओपी का पालन भी नहीं किया गया। इंडिगो प्रबंधन के ट्वीट पर उन्होंने री-ट्वीट कर कहा कि उनके दोस्त कोलकाता एयरपोर्ट पर हैं। मौसम का कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने पायलट पर कार्रवाई की मांग की।