ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना से बड़ी खबर : बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बच्चे बीमार, कई की हालत गंभीर

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। करीब 15 बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कर

पटना से बड़ी खबर : बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बच्चे बीमार, कई की हालत गंभीर
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए 100 से अधिक बच्चे बीमार हो गए हैं। करीब 15 बच्चों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है जबकि अन्य बच्चों का इलाज गांधी मैदान स्थित स्वास्थ्य शिविर में कराया जा रहा है। बीमार बच्चों में कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि विभिन्न जिलों से आए सैकड़ों बच्चे बिहार दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए थे।


जानकारी के मुताबिक फूट प्वाइजनिंग के कारण 100 से ज्यादा बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। आनन-फानन में गंभीर रूप से बीमार बच्चों को पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है। इस घटना के बाद प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।


बताते चलें कि बिहार राज्य के गठन के प्रतीक के तौर पर 22 मार्च को हर साल बिहार दिवस मनाया जाता है। कोरोना के कारण पिछले तीन साल से बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन नहीं हो सका था। लेकिन तीन साल बाद फिर से पटना का ऐतिहासिक गांधी मैदान गुलजार हो गया।


22 मार्च को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन किया था। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए थे। 22 मार्च से शुरू होकर 24मार्च तक चलने वाले बिहार दिवस समारोह के दौरान कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

टैग्स