ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना समेत तीन जिलों में आज भी दिखेगा लू का असर : IMD ने जारी किया रेड अलर्ट

PATNA : पूरा बिहार इन दोनों भीषण गर्मी में की चपेट में है। कई जिलों में तो ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रहा हो। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को 9 जिलों म

पटना समेत तीन जिलों में आज भी दिखेगा लू का असर : IMD ने जारी किया रेड अलर्ट
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पूरा बिहार इन दोनों भीषण गर्मी में की चपेट में है। कई जिलों में तो ऐसा महसूस हो रहा है जैसे आसमान से आग बरस रहा हो। इस बीच मौसम विभाग ने प्रदेश में सोमवार को 9 जिलों में लू को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। हालांकि उत्तरी बिहार में एक से दो जगह हल्की बारिश की संभावना भी जताई गई है। 


मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सोमवार को राज्य के अधिकतर जिलों में गर्मी की तल्खी बरकरार रहेगी। आम लोगों को गर्मी से बचने की सलाह दी गई है।


गर्मी की भीषणता को देखते हुए राज्य के कई जिलों में गर्मी का रेड अलर्ट तो कई में यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग की ओर से बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, जहानाबाद, गया और नवादा में भीषण गर्मी का रेड अलर्ट है। वहीं पटना, नालंदा, जमुई में लू का यलो अलर्ट है।


उधर, मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक राजस्थान, गुजरात, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के रास्ते गर्म पछुआ हवा का सूबे में प्रवाह जारी है। पटना सहित सूबे के आधे से अधिक जिले भीषण गर्मी और लू की चपेट में हैं। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को पटना सहित प्रदेश के 17 शहर भीषण गर्मी और लू की चपेट में रहे। राज्य का सबसे गर्म जिला 46.4 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर रहा है। यहां दिन का तापमान सामान्य से 9.2 डिग्री अधिक दर्ज किया गया।