ब्रेकिंग
Ashok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौतAshok Dham Stamped : 8 मौतों के बाद खुली प्रशासन की आंख! अब अशोक धाम में CCTV, बैरिकेडिंग और ‘एक ट्रेन’ का ज्ञानBihar News : बिहार के गांवों में अब खुलेगी मोबाइल नेटवर्क की पोल! डाक सेवक बताएंगे Airtel-Jio में किसका सिग्नल कितना दमदारबिहार में Student Credit Card लेने वालों के लिए बड़ी खबर! सरकार ने कॉलेजों पर कसा शिकंजा, अब होगी जमीनी जांचBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! 27 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, पटना समेत इन इलाकों में बरसेंगे बादलबख्तियारपुर में शिवचर्चा की आरती के दौरान घर में लगी आग, तीन लोगों की दर्दनाक मौत

काल बैशाखी का होगा कहर, पटना समेत बिहार के सभी जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है. पटना समेत सभी जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. स

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना समेत बिहार के सभी जिलों के लिए मौसम विभाग ने एक अलर्ट जारी किया है.  पटना समेत सभी जिलों में सोमवार को आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. 

सोमवार को अहले सुबह से ही काल बैशाखी का प्रभाव रहेगा और 50 से लेकर 60 किलोमीटर तक तेज रफ्तार से हवाएं चलेगी. वहीं सोमवार को आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है.

मौसम विज्ञान के सीनियर साइंटिस्ट ने बताया कि बिहार के पश्चिमी इलाके से शुरू होकर यह हर जिले में प्रभावी होगा. अधिकतर जिले में तेज आंधी के साथ बारिश होगी. वहीं कई जिलों में वज्रपात और ओले गिरने की भी संभावना है. मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करने के साथ ही लोगों से घर से कम निकलने की अपील की है. वज्रपात की आशंका को देखते  हुए  यह अपील की गई है. 

बता दें कि  पटना समेत बिहार के कई जिलों में दो मई के बाद मौसम समान्य होने की संभावना जताई गई थी. लेकिन काल बैशाखी का प्रभाव होने के कारण लोगों को आज भी राहत मिलने की संभावना नहीं है.