ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

राजधानी पटना समेत बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मानसून कमजोर होता दिख रहा है। राज्यभर में अबतक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है हालांकि बुधवार को भी पटना समेत राज्य के

राजधानी पटना समेत बिहार के इन जिलों में बारिश के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बिहार में पिछले कुछ दिनों से हो रही बारिश के बाद अब मानसून कमजोर होता दिख रहा है। राज्यभर में अबतक सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है हालांकि बुधवार को भी पटना समेत राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग की तरफ से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है और बारिश के दौरान लोगों से सचेत रहने की अपील की है।


मौसम विभाग ने किशनगंज, मधुबनी, सीतामढ़ी सुपौल में भारी बारिश जबति उत्तर बिहार के कुछ जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। प.चंपारण, पू.चंपारण, अररिया, शिवहर, छपरा, मुजफ्फरपुर, वैशाली और बक्सर में भारी बारिश की संभावना जताई है जबकि दक्षिण बिहार में भी कई जगहों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की तरफ से वज्रपात को लेकर लोगों से बारिश के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।


मंगलवार को राज्य के 25 जिलों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई जबकि पटना समेत कई जिलों में सुबह से ही बादल छाए रहे। बारिश थमने के कारण पटना समेत राज्य के 12 शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। उमस भरी गर्मी से एक बार फिर लोगों का बुरा हाल है और वह बारिश का इंतजार कर रहे हैं। संभावना जताई जा रही है कि बुधवार को बारिश हुई तो तापमान ने तीन से चार डिग्री की गिरावट हो सकती है।