ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

पटना समेत बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

PATNA: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। तेज वारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से स

पटना समेत बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बिहार में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई जिलों में लगातार बारिश हो रही है। तेज वारिश और वज्रपात को लेकर मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से सीवान, सारण, वैशाली, नालंदा और पटना के लिए अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में तेज हवा के साथ बारिश और वज्रपात की चेतावनी दी गई है।

बिहार के सीवान, सारण, वैशाली, नालंदा और पटना जिले के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना जतायी गयी है। इस दौरान लोगों को घर से बाहर नहीं निकलने को कहा गया है। लोगों से यह आग्रह किया गया है कि वे सतर्क और सावधान रहें। यदि खूले में है तो जल्द से जल्द किसी पक्के मकान की शरण लें। ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों से दूर रहें। 


बिहार के पांच जिलों के कुछ भागों में अगले दो से तीन घंटे में हल्के मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना जतायी गयी है। इन जिलों के कुछ स्थानों पर हवा की गति 30-40 KMPH या ज्यादा और वज्रपात की संभावना जतायी गयी है। 

पटना समेत बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


पटना समेत बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

टैग्स