ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

पटना: सैदपुर हॉस्टल के छात्रों ने नवादा के युवक का किया अपहरण, पत्नी से मांगी 2 लाख की फिरौती, पुलिस ने दबोचा

पटना में कंपटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों ने नवादा के युवक का अपहरण कर सैदपुर हॉस्टल में 24 घंटे बंधक बनाये रखा और पिटाई भी की। पत्नी से 2 लाख की फिरौती मांगी, पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा।

बिहार
पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

PATNA: नवादा के रहने वाले 24 साल के सोनू का अपहरण शुक्रवार 10 अक्टूबर को कर लिया गया था। सोनू को सैदपुर हॉस्टल में बंधकर बनाकर रखा गया था। इस दौरान उसकी पिटाई भी की गयी थी और परिजनों से फोन पर दो लाख की फिरौती मांगी गयी थी। इस मामले का खुलासा पुलिस ने कर लिया है। पुलिस ने जाल बिछाकर दो आरोपियों को दबोचा और अगवा सोनू को बरामद किया। दोनों आरोपी पटना के सैदपुर हॉस्टल में रहकर कंपटीशन की तैयारी करते थे


सिटी एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि अगवा सोनू की पत्नी 20 वर्षीय कोमल ने थाने में शिकायत की थी कि उसके पति का अपहरण हो गया है और 2 लाख फिरौती मांग रहा है। जिसके बाद SDPO सिटी-1 और बहादुरपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में सोनू को छुड़ाने के लिए जांच टीम का गठन किया गया। 


कोमल ने बताया कि बाजार समिति मेन गेट पर पैसा लेकर आने को कहा गया है। पुलिस ने ऐसा जाल बिछाया कि सोनू का अपहरण करने वाले दो युवक उसमें फंस गये। पुलिस ने सैदपुर हॉस्टल में रहने वाले दो छात्रों को गिरफ्तार किया जो कंपटीशन की तैयारी किया करता था। दोनों ने ही सोनू को बंधकर बनाकर 24 घंटे तक बहादुरपुर थाना क्षेत्र स्थित सैदपुर हॉस्टल में रखे हुए था। इस दौरान सोनू के साथ मारपीट भी की थी और उसकी पत्नी से दो लाख रूपये की फिरौती मांगी थी।


 पुलिस ने सुरक्षित सोनू को सैदपुर हॉस्टल से बरामद कर लिया। वही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान अमित कुमार उर्फ आर्यन और अमित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से पूछताछ की तब दोनों ने पुलिस को बताया कि साइबर फ्रॉड के कारण हमारा बैंक अकाउंट फ्रिज हो गया है। इसमें सोनू के साले की गलती है। उसी के चलते 2 लाख का नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई के लिए ही उन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस सोनू, उसकी पत्नी कोमल और गिरफ्तार दोनों आरोपी से पूछताछ कर रही है। सोनू के साले से भी संपर्क किया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है।