ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

मीठापुर के बाद पटना में फिर धंसी सड़क: ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी फंसने से यातायात बाधित

पटना में गुरुवार 9 अक्टूबर को बिना बारिश के ही सड़क धंसने की घटना सामने आई। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के पंच शिव मंदिर के पास अचानक रोड धंसने से पुल निर्माण कंपनी की ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी फंस गई, जिससे यातायात बाधित हो गया। इससे पहले 4 अक्टूबर को मीठापुर

बिहार
रोड धंसने से लोग परेशान
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: बीते 4 अक्टूबर शनिवार के दिन लगातार बारिश के चलते पटना के मीठापुर सब्जी मंडी स्थित पुल के पास के सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया था, जिसमें पिकअप वैन सहित दो वाहन फंस गये थे। जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गयी थी। आज गुरुवार 9 अक्टूबर को बिना बारिश के ही पटना में फिर रोड धंस गया और इस बार इसकी चपेट में पुल निर्माण कंपनी की ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी आ गई। 


घटना पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित पंच शिव मंदिर के पास की जहां अचानक रोड धंसने से ट्रांजिट मिक्सर गाड़ी फंस गई। जिससे यातायात पूरी तरह से बाधित हो गया। रोड जाम की समस्या उत्पन्न हो गयी। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। 


कंकड़बाग थाना क्षेत्र स्थित पंच शिव मंदिर के पास गुरुवार को अचानक सड़क धंसने से इलाके में कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया। बताया जा रहा है कि मंदिर के समीप सड़क निर्माण का कार्य चल रहा था। इसी दौरान निर्माण सामग्री लोड करने आई गाड़ी का पिछला चक्का करीब तीन फीट तक धंस गया, जिससे सड़क का एक हिस्सा टूटकर बैठ गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत निर्माण विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची टीम ने जेसीबी मशीन मंगवाकर सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू कराया। फिलहाल सड़क को अस्थायी रूप से दुरुस्त कर यातायात बहाल कर दिया गया।

पटना से सूरज की रिपोर्ट