ब्रेकिंग
पटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में राजद नेता की दर्दनाक मौत, घायलों से मिलने PMCH पहुंचे तेजस्वी यादव

पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर सड़क हादसे में राजद नेता और कटिहार के मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल किशोर यादव की मौत हो गई। हादसे में 4 अन्य कार्यकर्ता घायल हुए, जिन्हें पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। तेजस्वी यादव घायलों से मिलने पहुंचे।

Bihar
राजद नेता की मौत
© SOCIAL MEDIA
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है। जहां बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसे में कटिहार के राजद नेता और मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल किशोर यादव की दर्दनाक मौत हो गई है। वही इस हादसे में 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आनन-फानन में पीएमसीएच ले जाया गया है। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घायल राजद कार्यकर्ताओं से मिलने के लिए तेजस्वी यादव पीएमसीएच पहुंचे जहां उन्होंने पूरी घटना की जानकारी ली। 


घटना के संबंध में बताया जाता है कि पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर फतुहा के पास ट्रक और बोलेरो के बीच जोरदार टक्कर होने के कारण यह घटना हुई। कौशल यादव रौनिया पंचायत के मुखिया और राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। मिली जानकारी के अनुसार पटना के बापू सभागार में आयोजित राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए कौशल किशोर यादव और उनके सहयोगी कटिहार से पटना आ रहे थे। 


तभी इसी दौरान फतुहा के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कौशल किशोर यादव की मौत हो गयी जबकि अन्य 4 लोग घायल हो गये। घायलों की पहचान बंटी कुमार,राकेश कुमार,विमल कुमार और भगवान कुमार यादव के रूप में हुई है। फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को पीएमसीएच रेफर किया गया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।


उधर इस घटना के बाद कुछ देर के लिए पटना-बख्तियारपुर फोरलेन जाम हो गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फतुहा थाने की पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। वही घटना की सूचन मिलने के बाद तेजस्वी यादव घायलों से मिलने के लिए पीएमसीएच पहुंचे और पूरी घटना की जानकारी ली।