ब्रेकिंग
‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव‘पीड़ितों को तुरंत मिले 15 हजार रुपये की मदद’, बाढ़ को लेकर तेजस्वी यादव की सरकार से मांगपटना में करोड़ों की जमीन को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़े, पुलिस ने संभाला मोर्चाPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहराव

Rajeev Nagar murder case : पटना में महिला की ईंट-पत्थर से हत्या, अवैध शराब कारोबार में पैसों के विवाद से जुड़ा पूरा मामला

पटना के राजीव नगर में सोमवार रात 25 वर्षीय प्रियंका की ईंट-पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। अवैध शराब कारोबार में पैसों के विवाद को इस वारदात की वजह माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की तलाश में है।

Rajeev Nagar murder case : पटना में महिला की ईंट-पत्थर से हत्या, अवैध शराब कारोबार में पैसों के विवाद से जुड़ा पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Rajeev Nagar murder case : पटना के राजीव नगर इलाके में सोमवार रात एक ऐसी दर्दनाक वारदात हुई जिसने पूरे मोहल्ले को दहशत में डाल दिया। रोड नंबर 25 डी में रहने वाली 25 वर्षीय प्रियंका की बेरहमी से ईंट–पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। घटना रात करीब 8:15 बजे की है। जब स्थानीय लोगों ने शोरगुल सुना और बाहर पहुंचे, तब तक प्रियंका गंभीर हालत में तड़प रही थी। देखने वालों के मुताबिक हत्या इतनी क्रूर थी कि मौके का मंजर किसी को भी विचलित कर सकता था।


पुलिस की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि यह हत्या किसी आपसी रंजिश या अचानक हुए झगड़े का नतीजा नहीं, बल्कि अवैध शराब कारोबार से जुड़े पुराने पैसों के विवाद का परिणाम है। मृतका के पति मेघनाथ साह इंद्रपुरी इलाके में अपने दो साथियों—प्रकाश उर्फ जेपी और लालू उर्फ मुखिया—के साथ मिलकर अवैध शराब का धंधा करता था।


पिछले कुछ हफ्तों से तीनों के बीच पैसों के बंटवारे को लेकर तनाव चल रहा था। सोमवार शाम इंद्रपुरी में लेनदेन के मुद्दे पर तीनों के बीच जमकर विवाद हुआ। इसी दौरान आरोपियों ने मेघनाथ को खुलेआम धमकी देकर कहा कि वे इसका अंजाम भुगतेंगे।


मेघनाथ के बयान के अनुसार, इंद्रपुरी में हुए झगड़े के कुछ ही समय बाद दोनों आरोपी उसके राजीव नगर स्थित घर पर पहुंच गए। उस दौरान गली की स्ट्रीट लाइटें अचानक बंद हो गईं। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह स्ट्रीट लाइटें जानबूझकर बंद की गई थीं ताकि आरोपी अंधेरे का फायदा उठा सकें और उनकी पहचान न हो सके।


आरोपियों ने घर पहुंचकर प्रियंका को बाहर बुलाया और अचानक उस पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बदमाशों ने ईंट और बड़े पत्थरों से उसके सिर और शरीर पर कई वार किए। हमला इतना बेरहम था कि प्रियंका मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़ी।


घटना के बाद घायल प्रियंका को तुरंत IGIMS अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन गंभीर सिर की चोटों और अत्यधिक खून बहने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का रो—रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।


राजीव नगर थानाध्यक्ष सोनू कुमार ने बताया कि मेघनाथ के बयान पर आरोपियों प्रकाश उर्फ जेपी और लालू उर्फ मुखिया के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमों ने पटना शहर, पालीगंज और आसपास के क्षेत्रों में कई ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन दोनों आरोपी अब तक फरार हैं।पुलिस का कहना है कि यह मामला सिर्फ हत्या का नहीं, बल्कि एक बड़े अवैध कारोबार से जुड़े नेटवर्क का हिस्सा है, जिसे भी खंगाला जा रहा है।


घटनास्थल के पास रहने वाले एक बुजुर्ग निवासी ने कहा कि मेघनाथ साह के घर पर देर रात तक संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगातार रहता था। कई बार पुलिस भी वहां पहुंच चुकी थी। इससे लोग यह मानकर चल रहे हैं कि मेघनाथ का अवैध कारोबार पहले से पुलिस की निगरानी में था। लोगों का सवाल है कि जब गली की स्ट्रीट लाइटें वारदात से कुछ ही मिनट पहले बंद हो गईं, तो आखिर किसने उन्हें बंद किया? क्या इसमें किसी स्थानीय की मिलीभगत थी? और क्या मेघनाथ को पहले से अंदेशा था कि आरोपी उसके घर तक पहुंच सकते हैं?


स्थानीय निवासियों ने पुलिस से इलाके में गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि रात में अंधेरा और गली में होने वाला संदिग्ध मूवमेंट लोगों में असुरक्षा की भावना बढ़ा रहा है। इस सनसनीखेज हत्या ने पूरे राजीव नगर इलाके को दहला दिया है। लोग मांग कर रहे हैं कि पुलिस जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करे और पूरे शराब नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाए।