ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना: राजीव नगर में धरने पर बैठे जाप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल

PATNA: पटना के राजीव नगर इलाके में बुलडोजर मामले में प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और जाप कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए हैं. प्रशासन ने

 पटना: राजीव नगर में धरने पर बैठे जाप कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, कई घायल
First Bihar
2 मिनट

PATNA: पटना के राजीव नगर इलाके में बुलडोजर मामले में प्रदर्शन कर रहे जन अधिकार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव और जाप कार्यकर्ताओं पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए गए हैं. प्रशासन ने पहले इन्हे मौके से हटाने की काफी कोशिश की, लेकिन ये लोग वहां डटे रहे. अंत में प्रशासन को लाठीचार्ज करना पड़ा. इस दौरान कई जाप कार्यकर्ता और स्थानीय लोगों को गंभीर चोटें आई है.


पटना के राजीव नगर में आज भी बुलडोजर की कार्रवाई जारी है. पुलिस सुबह से ही अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंच गई है. जेसीबी बुलडोजर के लिए अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं. वहीं, जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष पप्पू यादव प्रशासन की इस कार्रवाई के खिलाफ धरने पर बैठ गए. उनके साथ सैकड़ों स्थानीय लोग मौजूद थे. इस दौरान पुलिस ने लोगों पर लाठीचार्ज की, जिसमें जाप कार्यकर्त्ता को भी चोटें आई है.  


पटना के राजीव नगर में अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर एक्शन शुरू है. साथ ही पुलिस प्रशासन की टीम जेसीबी लेकर नेपाली नगर में पहुंच गई है. जिसके बाद अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि मौके पर जेसीबी लेकर पहुंची प्रशासन की टीम को विरोध का सामना करना पड़ा स्थानीय लोग टीम के सदस्यों को घर में नहीं घुसने दे रहे थे. हालांकि, पुलिस ने लाठीचार्ज कर उन्हें खदेड़ दिया.  

टैग्स