ब्रेकिंग
पेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रियापेपर लीक मामले में बड़ा एक्शन: IGIMS के आधा दर्जन MBBS छात्र सस्पेंड, हॉस्टल छोड़ने का आदेशबिहार में म्यूजिक कंपनी के डायरेक्टर के घर ED की रेड, करोड़ों की ठगी और मनी लॉन्ड्रिंग का मामलाBihar News : विधायक बनते ही मैदान में उतरे प्रशांत किशोर! 11 अगस्त से बांकीपुर के हर वार्ड में जाएंगे, 3 महीने में बदलाव का बड़ा वादा"Bihar News : ईओ विमल कुमार हत्याकांड में बड़ा एक्शन! CM सम्राट चौधरी ने दिए स्पीडी ट्रायल के आदेश, पत्नी ने रखीं 5 बड़ी मांगेंBihar News : 15 अगस्त से पहले बड़ा तोहफा! बिहार के 11 लाख परिवारों को मिलेगा नया राशन कार्ड, जानिए आवेदन की पूरी प्रक्रिया

रात के अंधेरे में खाली होने लगा राबड़ी आवास, सामान शिफ्ट करने का वीडियो आया सामने

पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया जारी है। देर शाम पिकअप वैन से सामान शिफ्ट किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को हार्डिंग रोड स्थित नया सरकारी बंगला आवंटित किया गया है।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी आवास को खाली करने की प्रक्रिया पिछले कुछ दिनों से चल रही है। आज भी देर शाम पिकअप वैन से राबड़ी आवास से पेड़-पौधे एवं अन्य सामान को ले जाया गया। इसे कहां ले जाया जा रहा है, इस संबंध में जब हमारे संवाददाता प्रिंस ने वहां मौजूद लोगों से बात की तो किसी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया। लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि पूरा सामान धीरे-धीरे महुआ बाग में निर्माणाधीन राजद सुप्रीमो के आवास पर ले जाया जा रहा है।  


बता दें कि 25 नवंबर 2025 को बिहार सरकार के भवन निर्माण विभाग ने पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को यह बंगला खाली करने का नोटिस थमाया था। वही पटना के हार्डिंग रोड स्थित 39 नंबर नया सरकारी बंगला राबड़ी देवी के नाम से एलॉट किया गया। लालू-राबड़ी परिवार अब 39, हार्डिंग रोड स्थित इस नए सरकारी बंगले में शिफ्ट हो रहे हैं, यह बात भी सामने आ रही है। यह बंगला उन्हें विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष की हैसियत से आवंटित किया गया है।


सरकार के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्रियों को आजीवन बंगला देने का प्रावधान खत्म हो चुका है, इसलिए पद के अनुसार आवास में बदलाव किया गया है। लालू प्रसाद यादव और उनका परिवार पिछले लगभग 20 वर्षों से 10 सर्कुलर रोड वाले बंगले में रह रहे हैं। जिसे अब खाली करने का नोटिस भी आ चुका है। नोटिस मिलने के बाद अब इस आवास को चरणबद्ध तरीके से खाली किया जा रहा है। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट

टैग्स