ब्रेकिंग
बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦बिहार के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, तबादले की प्रक्रिया फिर होगी शुरू; शिक्षा विभाग ने जारी की नई अधिसूचना✦बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल, पटना में 195 दारोगा का तबादला; शहरी क्षेत्र के 83 और ग्रामीण इलाके के 112 पुलिसकर्मी बदले, देखें पूरी लिस्ट..✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल

Patna Police: आखिर पटना पुलिस को क्यों चाहिए पांच एकड़ जमीन? सामने आई यह बड़ी वजह, जानिए..

Patna Police: पटना में अतिक्रमण हटाओ अभियान के बीच कई थानों के बाहर जब्त वाहनों के अंबार सड़क जाम का कारण बने हैं। पुलिस ने प्रशासन से पांच एकड़ जमीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है ताकि वाहनों को सुरक्षित रखा जा सके।

Patna Police
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna Police: पटना शहर में पुलिस की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई थानों के बाहर जब्त वाहनों के अंबार के कारण सड़क पर जाम लग रहा है। पाटलिपुत्र, बुद्धा कॉलोनी, गर्दनीबाग सहित कई थानों के बाहर अपराध में प्रयुक्त या तस्करी में पकड़े गए वाहनों को सड़क पर रखा जा रहा है, जिससे यातायात की गति पर ब्रेक लग रही है।


अपराध में प्रयुक्त वाहनों को पुलिस जब्त करती है। कई थानों के पास इन्हें रखने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है, इसलिए वाहन थानों के बाहर सड़क के किनारे खड़े किए जाते हैं। राज्य में शराब पर रोक के बाद बड़ी संख्या में तस्करी में प्रयुक्त वाहन जब्त किए गए हैं। इन वाहनों को सुरक्षित रखने के लिए कोई निर्धारित स्थान न होने से पाटलिपुत्र, बुद्धा कॉलोनी, गर्दनीबाग, दीघा, गोपालपुर, दानापुर और हवाई अड्डा थाने के बाहर सड़क किनारे ही रखा जा रहा है।


दरअसल, कोर्ट में केस का निबटारा न होने के कारण जब्त वाहनों को सुरक्षित रखने का आदेश है। इसके कारण कई थानों के बाहर वाहनों के अंबार लग गए हैं। कुछ समय पहले गांधी मैदान थाना के बाहर भी सैकड़ों जब्त वाहन सड़क किनारे रखे गए थे, जिन्हें कोर्ट के आदेश के बाद हटाया गया था।


पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि पटना पुलिस ने जब्त वाहनों के लिए पांच एकड़ जमीन प्रशासन से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है। शनिवार को कमिश्नर के साथ हुई बैठक में इस विषय पर चर्चा हुई। प्रशासन की ओर से उपयुक्त जमीन की तलाश की जा रही है ताकि वाहनों को सुरक्षित रूप से रखा जा सके और सड़क पर जाम की समस्या खत्म हो।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता