ब्रेकिंग
Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?

Patna News: आचार संहिता लागू होते ही पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गाड़ी से लाखों कैश रुपये बरामद

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। अब सभी प्रशासनि

Patna News
पटना न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Patna News: बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद राज्य में आचार संहिता लागू हो चुकी है। इसके साथ ही प्रशासन और पुलिस पूरी तरह एक्टिव मोड में नजर आ रही है। अब सभी प्रशासनिक शक्तियां जिलाधिकारियों (DMs) के पास हैं, जबकि चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए पुलिस लगातार सघन जांच अभियान चला रही है।


इसी क्रम में राजधानी पटना में बड़ी कार्रवाई करते हुए पीरबहोर थाना क्षेत्र के कृष्णा घाट मरीन ड्राइव इलाके में पुलिस की टीम ने एक संदिग्ध गाड़ी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान 5 लाख रुपये नकद बरामद किए गए। गाड़ी में सवार व्यक्ति से जब इस रकम के स्रोत और ट्रांजैक्शन का ब्यौरा मांगा गया, तो वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे सका। इसके बाद पुलिस ने नकदी को जब्त करते हुए व्यक्ति से पूछताछ शुरू कर दी है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आचार संहिता लागू होने के बाद राज्य भर में नकदी, शराब और अन्य संदिग्ध वस्तुओं की आवाजाही पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। बरामद की गई रकम के संबंध में पुलिस ने चुनाव आयोग को भी सूचित कर दिया है। फिलहाल जांच जारी है कि यह रकम चुनावी उपयोग के लिए लाई जा रही थी या किसी अन्य उद्देश्य से।