ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Patna News: पटना पुलिस ने दशहरा और लंका दहन को लेकर कसी कमर, सुरक्षा को लेकर बनाया खास प्लान

Patna News: पटना पुलिस ने नवरात्रि, दशहरा और लंका दहन के दौरान व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के लिए खास प्लान बनाया है, जिसमें पुलिस तैनाती, सीसीटीवी निगरानी और ट्रैफिक नियंत्रण शामिल हैं।

Patna News
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: आगामी 22 सितंबर से नवरात्रि का पर्व शुरू हो रहा है। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पटना पुलिस ने खास प्लान बनाया है। इस बार दशहरा और लंका दहन के अवसर पर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस बार प्रशासन ने भीड़भाड़ वाले स्थलों और पूजा पंडालों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं।


उन्होंने कहा कि शहर के प्रमुख स्थलों, खासकर जहां लंका दहन का आयोजन होगा, वहां पर्याप्त संख्या में पुलिस बल, दंगा नियंत्रण बल और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती की जाएगी। भीड़ की निगरानी और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं।


एसएसपी ने बताया कि चेन स्नैचिंग, जेबतराशी और भीड़ में अपराधियों की गतिविधियों को रोकने के लिए सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं और डाइवर्जन प्लान भी लागू रहेगा।


एसएसपी शर्मा ने बताया कि किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों और उपद्रवियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन नंबर को 24 घंटे सक्रिय रखा गया है, ताकि आमजन किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क कर सकें।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता