ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Patna police raid : पटना में पुलिस रेड: पत्रकार के घर से 5 लाख की प्रतिबंधित वस्तु बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार; 17 लाख कैश जब्त

पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में पटना पुलिस ने बुधवार सुबह एक बड़ी छापेमारी कर 5 लाख रुपए की विदेशी शराब की खेप बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया।

Patna police raid : पटना में पुलिस रेड: पत्रकार के घर से 5 लाख की प्रतिबंधित वस्तु बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार; 17 लाख कैश जब्त
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Patna police raid : पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र की बैंक कॉलोनी में बुधवार सुबह पटना पुलिस ने एक बड़ी छापेमारी कर 5 लाख रुपए की विदेशी शराब की खेप बरामद की। इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 तस्करों को भी गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से कुल 17.61 लाख रुपए नकद भी जब्त किए गए।


सूत्रों के मुताबिक जिस मकान में छापेमारी हुई, वह एक पत्रकार का बताया जा रहा है। हालांकि, यह मकान तस्करों ने किराए पर लेकर अपने अवैध कारोबार के लिए इस्तेमाल किया। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ शुरू कर दी है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनके निशानदेही पर पुलिस अन्य तस्करों और उनके नए ठिकानों का पता लगा रही है।


पुलिस के अनुसार, तस्कर रिहायशी इलाके में रूम किराए पर लेकर तस्करी कर रहे थे, ताकि किसी को उनकी गतिविधियों का पता न चले। यह कारोबार पिछले 6 महीने से चल रहा था। तस्करों ने पुलिस को बताया कि वे मध्यप्रदेश से ट्रेन के जरिए शराब पटना लाते थे। दानापुर में यह शराब उतारी जाती थी और फिर ऑटो व ई-रिक्शा के माध्यम से बैंक कॉलोनी और विग्रहपुर के एक अन्य मकान में स्टॉक की जाती थी।


जानकारी के मुताबिक, तस्करों ने छठ और दीपावली के अवसर पर भी शराब की सप्लाई की थी और अब नए साल के जश्न की तैयारियों के तहत बड़ी खेप लाने की योजना बना रहे थे। पुलिस की जांच में यह बात भी सामने आई है कि यह तस्करी का एक बड़ा नेटवर्क है। केवल गिरफ्तार किए गए 4 तस्कर ही नहीं, बल्कि इसके अलावा भी कई लोग इस अवैध कारोबार में शामिल हैं। खासतौर पर ये तस्कर पटना से बाहर बिहार के अन्य जिलों में भी शराब की डिलीवरी करते थे और मोटी रकम कमा रहे थे।


पटना पुलिस का कहना है कि आरोपियों से लगातार पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस बड़े नेटवर्क के अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने इलाके के लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत थाने को दें।


यह कार्रवाई पटना पुलिस की शराब तस्करी और अवैध कारोबार पर लगाम लगाने की निरंतर कोशिशों का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रिहायशी इलाके में छिपकर तस्करी करने वाले ऐसे गिरोहों पर विशेष नजर रखी जा रही है ताकि किसी भी तरह की अवैध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।