ब्रेकिंग
पश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजापश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगलुंगी पहनकर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे विधायक IP गुप्ता, पत्रकारों से बोले-‘मोदी जी मेरे सपने में आए थे’ पटना में डराने लगी गंगा: भद्र घाट और महावीर घाट की सड़क पर पानी; SDRF और NDRF को अलर्ट रहने के निर्देशस्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, गर्दन पर गंभीर चोट; हालत नाजुक होमगार्ड जवान हत्याकांड: 9 साल बाद आया कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को उम्रकैद की सजा

पटना पुलिस की एक और बहादुरी: थाने गये फरियादी को पीटा, वकील के साथ भी बदसलूकी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

PATNA : बेलगाम हुई पटना पुलिस ने थाने में पहुंचे एक फरियादी की ही पिटाई कर दी. फरियादी अपने वकील को साथ लेकर गया था. पुलिस ने वकील के साथ भी बदसलूकी कर दी. वाकया बुधवार का है. पटना

पटना पुलिस की एक और बहादुरी: थाने गये फरियादी को पीटा, वकील के साथ भी बदसलूकी, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब
Mukesh Srivastava
3 मिनट

PATNA : बेलगाम हुई पटना पुलिस ने थाने में पहुंचे एक फरियादी की ही पिटाई कर दी. फरियादी अपने वकील को साथ लेकर गया था. पुलिस ने वकील के साथ भी बदसलूकी कर दी. वाकया बुधवार का है. पटना हाईकोर्ट में आज इस मामले को उठाया गया. इसके बाद हाईकोर्ट ने बिहार के डीजीपी से तत्काल जवाब देने को कहा है. हाईकोर्ट ने थाने का सीसीटीवी फुटेज भी पेश करने को कहा है.


शास्त्रीनगर थाने का कारनामा

दरअसल पटना हाईकोर्ट में आज जस्टिस राजन गुप्ता और मोहित शाह की बेंच ने जैसे ही सुनवाई शुरू की वैसे ही वरीय अधिवक्ता मृगांक मौली ने वकील के साथ बदसलूकी का मामला उठाया. मृगांक मौली ने कहा कि पटना के शास्त्रीनगर थाने के दारोगा लाल बहादुर ने बुधवार को एक वकील के साथ धक्का मुक्की औऱ बदसलूकी की है. पुलिस ने थाने में फरियाद लेकर गये फरियादी की पिटाई भी की है. जो वकील उस फरियादी के साथ गये थे उनके साथ भी वैसा ही सलूक किया गया.


वकील के साथ बदसलूकी की शिकायत सुनने के बाद कोर्ट ने गुरूवार को ही मामले पर सुनवाई करने का फैसला लिया. गुरूवार की दोपहर बिहार के डीजीपी एसके सिंघल को एक दूसरे मामले में हाईकोर्ट में पेश होना था. कोर्ट ने डीजीपी के सामने ही इस मामले की सुनवाई की. वकीलों की ओर से बताया गया कि पुलिस ने कैसे बदसलूकी की. वकीलों ने कोर्ट को बताया कि ये पूर वाकया थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद है. कोर्ट को उस सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को देखना चाहिये.


इसके बाद हाईकोर्ट ने बिहार के डीजीपी को इस मामले में जवाब देने को कहा है. पुलिस को उस थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को भी कोर्ट में पेश करने को कहा गया है. कोर्ट ने कहा है कि डीजीपी की रिपोर्ट और कैमरे का फुटेज देखने के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.

टैग्स