ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

BIHAR NEWS : गांधी मैदान थाना उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी को पटना पुलिस ने मुंबई से पकड़ा, पूछताक्ष जारी

BIHAR NEWS : चुनावी माहौल के बीच पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांधी मैदान थाना को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी अश्विन को मुंबई पुलिस की मदद से चार दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया है।

गांधी मैदान थानेदार
गांधी मैदान थानेदार
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अलर्ट मोड में है। चुनावी माहौल के बीच पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। गांधी मैदान थाना को उड़ाने की धमकी देने वाले आरोपी अश्विन को मुंबई पुलिस की मदद से चार दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर पटना लाया गया है। आरोपी अश्विन ने न केवल पटना पुलिस को चुनौती दी थी बल्कि मुंबई के कई इलाकों में भी बम प्लांट करने की धमकी दी थी। इस मामले ने बिहार और महाराष्ट्र दोनों राज्यों की पुलिस को सक्रिय कर दिया था।


यह मामला 4 सितंबर का है, जब पटना के गांधी मैदान थानेदार के सरकारी मोबाइल नंबर पर एक कॉल आया। फोन करने वाले ने खुद को अश्विन बताते हुए थाना को बम से उड़ाने की धमकी दी। यही नहीं, उसने मुंबई के कई प्रमुख स्थानों पर गणेश चतुर्थी के दौरान बम प्लांट करने की भी बात कही। इस धमकी से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया और तुरंत इसकी जानकारी उच्च अधिकारियों को दी गई। धमकी की गंभीरता को देखते हुए बिहार पुलिस ने मुंबई पुलिस को अलर्ट किया। इसके बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई शुरू की और तकनीकी इनपुट के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई।


जांच में सामने आया कि धमकी देने वाला शख्स नोएडा में मौजूद है। बिहार और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम ने वहां छापेमारी की और आरोपी अश्विन को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे सबसे पहले मुंबई ले जाया गया, जहां स्थानीय पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की। मुंबई पुलिस को शक था कि गणेश चतुर्थी जैसे बड़े त्योहार पर की गई धमकी कहीं गंभीर आतंकी साजिश का हिस्सा न हो। पूछताछ के बाद यह साफ हो गया कि धमकी फर्जी थी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए पटना पुलिस ने भी आरोपी को रिमांड पर लेने की पहल की।


मुंबई पुलिस की पूछताछ पूरी होने के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस ने अदालत से अनुमति लेकर आरोपी को चार दिनों के ट्रांजिट रिमांड पर मुंबई से पटना लाया। अब पटना पुलिस अश्विन से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि धमकी के पीछे उसकी असली मंशा क्या थी और क्या इसके पीछे कोई संगठित गिरोह या राजनीतिक उद्देश्य छिपा है।


गौरतलब है कि बिहार में अगले कुछ दिनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में प्रशासन और पुलिस पूरी तरह से सतर्क हैं। धमकी जैसे मामलों को चुनावी सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। पटना पुलिस का कहना है कि किसी भी तरह के भय का माहौल बनने नहीं दिया जाएगा और चुनाव पूरी तरह सुरक्षित और शांतिपूर्ण होंगे। पटना पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि अश्विन की पृष्ठभूमि और कॉल करने की वजहों की गहराई से जांच की जा रही है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आरोपी अश्विन ने बिना किसी ठोस वजह के यह धमकी दी थी। लेकिन पुलिस इस मामले को हल्के में नहीं ले रही है। साइबर सेल भी उसकी कॉल डिटेल और नेटवर्क से जुड़े पहलुओं की जांच कर रहा है।



इधर, पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। चुनावी समय में सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।

संबंधित खबरें