ब्रेकिंग
बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦बिहार में 3 IPS अधिकारियों का तबादला, भानू प्रताप सिंह पुलिस मुख्यालय बुलाए गए, शैलेन्द्र सिंह बने खगड़िया SP✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप

पटना के प्राइवेट नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद हंगामा, पैसे की लालच में मरीज को रेफर नहीं करने का आरोप

पटना के बाढ़ स्थित निजी नर्सिंग होम में महिला की मौत के बाद परिजनों ने इलाज में लापरवाही और पैसे के लालच में रेफर नहीं करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर स्थिति नियंत्रित की।

बिहार
धरती के भगवान की करतूत
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र के भुवनेश्वरी चौक स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान एक महिला मरीज की मौत हो गई। मौत की जानकारी मिलते ही परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेज दिया है।


परिजनों के अनुसार, महिला श्रुति कुमारी बाइक से गिरने पर सिर में चोट लगने के बाद 28 नवंबर को नर्सिंग होम में भर्ती कराई गई थी। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय डॉक्टर ने प्रतिदिन 5,000 रुपये की मांग की और जल्द ठीक होने का आश्वासन दिया। हालांकि उपचार के दौरान मरीज की हालत बिगड़ती गई और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया।


परिजनों ने आरोप लगाया कि मंगलवार को उनसे दो लाख रुपये जमा करने और मरीज को पटना रेफर करने के लिए कहा गया, पर जब उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर बताई गई, तो अस्पताल प्रशासन ने मरीज को रेफर नहीं किया। परिवार का कहना है कि पैसों के लालच में रेफर न करने की वजह से श्रुति कुमारी की मौत हो गई। इधर, बाढ़ थाना अध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने बताया कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच की जाएगी और आगे की कार्रवाई की जाएगी।