ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

Patna NIT Student Suicide: पटना में NIT के छात्र ने की खुदकुशी, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

Patna NIT Student Suicide: राजधानी पटना में NIT के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया है। वह एक गंभीर बीमारी “हाइपरहाइड्रोसिस” से लंबे समय से जूझ रहा था।

 Patna NIT Student Suicide
पटना में NIT के छात्र ने की खुदकुशी, ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
© google
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
3 मिनट

Patna NIT Student Suicide: राजधानी पटना में NIT के एक छात्र ने ट्रेन के आगे कूदकर खुदकुशी कर ली है। छात्र प्रशांत पाल लंबे समय से हाइपरहाइड्रोसिस बीमारी से परेशान था।  सुसाइड से पहले प्रशांत ने एक नोट छोड़ा है। सुसाइड नोट में उसने बीमारी और जीवन से जुड़ी पीड़ा को बयां किया है।


पटना के बिहटा स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में पढ़ने वाले थर्ड ईयर के छात्र प्रशांत पाल के सुसाइड से हड़कंप मच गया है। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर के रहने वाले प्रशांत की मौत ने न सिर्फ उसके परिवार, बल्कि पूरा कैंपस सदमे में है। प्रशांत कंप्यूटर साइंस का मेधावी छात्र था, लेकिन वह एक गंभीर बीमारी “हाइपरहाइड्रोसिस” से लंबे समय से जूझ रहा था।


इस बीमारी में हाथ-पैरों से असामान्य रूप से पसीना आता है, जिससे जलन और दर्द की स्थिति बनी रहती है। बीमारी के कारण उठते- बैठते समय या कोई भी काम करते समय पसीना आ सकता है। इस बीमारी के इलाज पर प्रशांत के परिवार ने 20 लाख रुपये से अधिक खर्च कर दिये लेकिन कोई खास राहत नहीं मिल सकी। मरने से पहले प्रशांत ने सुसाइड नोट में लिखा, “मेरी सारी समस्या और बीमारी का समाधान मौत है।” सुसाइड नोट में उसने लिखा कि उसकी नींद, पढ़ाई और भविष्य सब इस बीमारी की वजह से बर्बाद हो चुका है। उसने ये भी लिखा कि वह मिड सेमेस्टर से ही खुद को खत्म करने का निर्णय ले चुका था, लेकिन होली पर अपने परिवार को एक बार फिर देखना चाहता था।


सुसाइड नोट में छात्र ने पिता को ‘दुनिया का सबसे बेस्ट पापा’ बताया और लिखा कि भविष्य में घर में किसी का नाम ‘प्रशांत’ न रखा जाए। आपको बता दें कि प्रशांत का शव जीआरपी ने बिहटा स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से बरामद किया। वहीं प्रशांत के सुसाइड से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें