ब्रेकिंग
Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप✦Bihar Vidhan Parishad Recruitment: बिहार विधान परिषद की LDC री-एग्जाम में बड़ा खेल? 30 अभ्यर्थियों को बुलाया, एक भी नहीं पहुंचा; भर्ती पर उठा सवाल...✦Bihar IT Hub : बिहार में अब नहीं जाना पड़ेगा दूसरे राज्यों में? पटना में 413 करोड़ से बनेगा पहला IT पार्क, होटल से लेकर ऑफिस तक मिलेंगी ये सुविधाएं✦मंच से मुखिया की दबंगई... डीएम-एसपी को दी गाली, नर्तकी को जबरन खींचने का VIDEO वायरल✦Patna STF Raid: पटना के दो पॉश अपार्टमेंट में चल रहा था साइबर ठगी का खेल? राजा बाजार-बोरिंग रोड में एक साथ रेड, 32 लोग हिरासत में✦Araria News : अररिया में शटर काटकर ज्वेलरी दूकान से करीब 1 करोड़ के गहने चोरी, बस स्टैंड के पास बड़ी वारदात से मचा हड़कंप

Patna News: पटना को जाम से मुक्ति दिलाने की कवायद शुरू, इन रूटों पर फर्राटे भरने लगेंगी गाड़ियां

Patna News: पटना को जाम से मुक्ति दिलाने के लिए यातायात सर्वे के आधार पर तीन प्रमुख सड़कों पर सुधार कार्य शुरू किया गया है। यह परियोजना सफल होने के बाद अन्य शहरों में भी लागू की जाएगी।

Bihar News
नहीं मिलेगा सड़क जाम
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Patna News: राजधानी पटना को जाममुक्त बनाने की दिशा में काम शुरू हो गया है। पहले चरण में तीन प्रमुख सड़कों का चयन किया गया है। जिसमें बेली रोड, अशोक राजपथ और कंकड़बाग मुख्य सड़क (ओल्ड बाईपास) शामिल हैं। इन सड़कों पर जाम से मुक्ति के लिए तीन मुख्य अनुशंसाएं की गई हैं। सड़क और ट्रैफिक इंजीनियरिंग को दुरुस्त किया जाएगा, और अतिक्रमण हटाओ अभियान चलेगा।


करीब एक महीने में पटना की सड़कों पर नए प्रयोग के तहत कई अहम बदलाव दिखने लगेंगे। पुलिस मुख्यालय के वरीय अधिकारियों के अनुसार, पटना को जाम मुक्त करने के लिए पिछले माह जनवरी में ही यातायात सर्वे कराया गया था। ट्रैफिक सर्वे की रिपोर्ट आ गई है, और इसे जल्द ही विकास आयुक्त के समक्ष पेश किया जाएगा।


इसके सार्थक परिणाम आने के बाद पटना की अन्य प्रमुख सड़कों में भी अनुशंसाएं लागू की जाएंगी। इसके बाद इसे मुजफ्फरपुर, गया, भागलपुर, दरभंगा समेत अन्य शहरों में भी लागू करने की योजना है। यातायात सर्वे में वाहनों के दबाव से लेकर सड़क इंजीनियरिंग और अन्य बिंदुओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार की गई है। 


इस रिपोर्ट को फरीदाबाद स्थित ट्रैफिक संस्थान के विशेषज्ञों के अलावा पटना में तैनात सभी ट्रैफिक डीएसपी, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक एवं अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारियों ने सभी पहलुओं का बारीकी से अध्ययन कर तैयार किया है।