ब्रेकिंग
Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज✦Bihar News : भागलपुर में विक्रमशिला सेतु पर 30 सितंबर की रात से थमेगा ट्रैफिक, 80 सदस्यीय BRO टीम आज पहुंचेगी; 1 अक्टूबर से हटेंगे चारों बेली ब्रिज✦Bihar weather: उत्तर बिहार में 40 घंटे की बारिश के बाद राहत के संकेत, शुक्रवार दोपहर बाद बदलेगा मौसम✦Bihar News : CM सम्राट चौधरी के पोस्ट पर तेजस्वी का अटैक, POCSO एक्ट का जिक्र होते ही डिलीट हुआ पोस्ट?✦Bihar News : पटना, किऊल, गया जाने वाले यात्री ध्यान दें! रेलवे ने 25 सितंबर को रद्द कीं 23 ट्रेनें, 25 का बदला रूट; कई गाड़ियां शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजिनेट✦Bihar News: 'करेंगे दबंगई, क्या कर लेगी वर्दी!' नंदन के खौफ से सहमी थीं जमुई की बेटियां, गिरफ्तारी के बाद खुल रहे राज

पटना के पॉश इलाके में बड़ी चोरी, ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश चोर

Bihar News: पटना के पॉश इलाके बोरिंग कैनाल रोड में ज्वेलरी दुकान में बड़ी चोरी की वारदात हुई है। नकाबपोश चोर शटर काटकर लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हुई, पुलिस जांच में जुटी...

पटना के पॉश इलाके में बड़ी चोरी, ज्वेलरी दुकान से लाखों के गहने और नकदी लेकर फरार हुए नकाबपोश चोर
Ramakant kumar
2 मिनट

Bihar News: राजधानी पटना के पॉश इलाके बोरिंग कैनाल रोड में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए नकाबपोश चोर लाखों रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।


जानकारी के अनुसार, “सोना दो, पैसा लो” नामक ज्वेलरी प्रतिष्ठान में देर रात चोरों ने शटर काटकर प्रवेश किया। इसके बाद दुकान के अंदर रखी तिजोरी को ही उठा ले गए। बताया जा रहा है कि तिजोरी में करीब सात किलो चांदी के गहने और लगभग पांच लाख रुपये नकद रखे थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 24 लाख रुपये बताई जा रही है।


पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में दो नकाबपोश बदमाश देर रात करीब 2:39 बजे दुकान का शटर काटते नजर आ रहे हैं। दुकान मालिक आशीष ने बताया कि चोर काफी शातिर तरीके से आए थे। उन्होंने पहले बाहर लगे कैमरे को घुमा दी, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद आराम से दुकान के अंदर घुसकर तिजोरी लेकर फरार हो गए।


घटना की जानकारी मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आसपास के इलाकों में भी संदिग्धों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस इलाके में चोरी हुई है, उसे राजधानी का वीआईपी इलाका माना जाता है। हैरानी की बात यह है कि दुकान के ठीक ऊपर एक बैंक भी स्थित है, इसके बावजूद चोर इतनी बड़ी वारदात को आसानी से अंजाम देकर फरार हो गए। लोगों ने रात में पुलिस गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल खड़े किए हैं।


फिलहाल पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।