ब्रेकिंग
बिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरीबिहार में उच्च शिक्षा की खुली पोल: NIRF रैंकिंग में निराशाजनक प्रदर्शन, Top 100 में एक भी विश्वविद्यालय नहींइंटरनेशनल फेक करेंसी गैंग का सरगना बिहार से अरेस्ट, STF और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई; मिलिट्री इंटेलिजेंस के इनपुट पर एक्शनपटना में दिनदहाड़े युवक-युवती पर चाकू से हमला, वायरल वीडियो से मचा हड़कंपपाकिस्तान के क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास बड़ा धमाका, अबतक 23 की मौत; 47 लोग घायलWHO ने इबोला को घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, भारत ने जारी की ट्रैवल एडवाइजरी

पटना नगर निगम में डिजिटल करेंसी शुरू, यह काम करने वाला देश का पहला निकाय

PATNA : पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया वाले सपने को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बातें इस वजह से कहीं जा रही है क्योंकि पटना नगर निगम ने एक बड़ी उपल

पटना नगर निगम में डिजिटल करेंसी शुरू, यह काम करने वाला देश का पहला निकाय
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : पीएम मोदी के डिजिटल इंडिया वाले सपने को अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार साकार करते हुए नजर आ रहे हैं। यह बातें इस वजह से कहीं जा रही है क्योंकि पटना नगर निगम ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह नगर निगम देश में पहला ऐसा निकाय बना है जहां डिजिटल करेंसी शुरू की गई है। यह सुविधा नगर निगम इलाके के सभी अंचलों के पेमेंट काउंटर पर देखने को मिलेगी।


दरअसल, पटना नगर निगम के तरफ से मेयर, डिप्टी मेयर और नगर आयुक्त की माजूदगी में डिजिटल करेंसी ई रुपए का शुभारंभ किया गया। भारतीय  रिजर्व बैंक के तरफ से निर्मित इस डिजिटल करेंसी का उपयोग पटना नगर निगम के पूरे क्षेत्र में किया जाएगा। इस दौरान महापौर सीता साहु ने कहा कि यह एक अच्छी शुरुआत है और हमारे लिये गर्व की बात है कि डिजिटल पेमेंट की राह पर पटना नगर निगम बढ़ रहा है।


वहीं, इस मौके पर  भारतीय रिजर्व बैंक के रिजनल हेड संजीव दयाल ने कहा कि यह एक बेहतर और सुरक्षित सिस्टम है, जहां पेमेंट करते ही तत्काल रूप से राशि क्रेडिट होती है। पटना नगर निगम द्वारा पहली बार इसका इस्तेमाल किया गया है यह बेहतर रूप से परिणाम देगा। डिजिटल रूप से ट्रेंड होने पर आम नागरिकों को पहले से अधिक सुविधा मिलेगी। अब एक क्लिक में आसानी से पेमेंट किया जाएगा। वर्तमान समय में पटना नगर निगम में ऑनलाइन भुगतान 30 प्रतिशत हो रहा है, इसके शुरू होने से यह लक्ष्य 90 से 95 प्रतिशत रखा गया है।


आपको बताते चलें कि, भारत में पटना नगर निगम सीबीडीसी (सेन्ट्रल बैंक डिजीटल करेंसी) इस्तेमाल करता है। इस दौरान पार्षदों के लिए कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जहां उन्हें डिजीटल ई-रुपए के लाभ, इस्तेमाल की जानकारियां दी गई।  नगर निगम मुख्यालय मौर्यालोक परिसर में पूर्ण रूप में इस पेमेंट सिस्टम को अपनाया जाएगा।