ब्रेकिंग
घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!

गार्ड ने दिखाया पावर, म्यूजियम के डायरेक्टर को अंदर जाने से रोका

PATNA: जो गार्ड गेट पर बॉस को रोज सलाम करता था वह आज बॉस को ही ऑफिस जाने से गेट पर रोक दिया. इसके बाद वह खुद चौंक गए. यह मामला पटना म्यूजियम की है. जब इसके बारे मे

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: जो गार्ड गेट पर बॉस को रोज सलाम करता था वह आज बॉस को ही ऑफिस जाने से गेट पर रोक दिया. इसके बाद वह खुद चौंक गए. यह मामला पटना म्यूजियम की है. 

जब इसके बारे में पटना म्यूजियम के डायरेक्टर ने पूछा तो गार्ड ने बताया कि आपको अंदर आने से मना किया गया है. जब पूछा कि है कि किसने कहा तो गार्ड ने बताया कि यह उपर से आदेश है. डायरेक्टर ने कहा कि ऑफिस बंद है, लेकिन म्यूजियम खोला खुला है. मुख्य मंत्री के सलाहकार से मिलने जा रहा हूं. उनके बात करूंगा.

बताया जा रहा है कि बिहार म्यूजियम के निदेशक मो. युसूफ ने टिकट बिक्री में बड़ी गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए वर्तमान संग्रहालयध्यक्ष-संग्रह मौमिता घोष, पूर्व अपर निदेशक जय प्रकाश नारायण सिंह, रणवीर सिंह राजपूत सुमित कुमारऔर योगेंद्र प्रसाद पाल के विरुद्ध कोतवाली थाना पटना में एफआईआर दर्ज कराया है. इंटरनल ऑडिट के बाद करीब सवा करोड़ से लेकर पांच करोड़ के गबन की बात सामने आई है. इससे पहले भी पटना म्यूजियम विवादों को लेकर चर्चा में रहा है.