ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar News: बिहार में यहां बन रहा राज्य का पहला मॉर्डन श्मशान घाट, कैंटीन और वेटिंग हॉल समेत मिलेंगी ये अत्याधुनिक सुविधाएं

Bihar News: पटना के बांस घाट पर बिहार का पहला मॉडर्न श्मशान घाट बनकर तैयार हो रहा है। 89.40 करोड़ की लागत से बन रही इस परियोजना में बिजली चालित प्लेटफॉर्म, वेटिंग हॉल, स्नान तालाब समेत कई आधुनिक सुविधाएं शामिल होंगी।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: बिहार का पहला मॉडर्न मुक्तिधाम यानी श्मशान घाट राजधानी पटना के बांस घाट में बनकर तैयार हो रहा है। यह श्मशान घाट तमाम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और पहले की तुलना में तीन गुना बड़ा होगा। पहले जहां यह घाट 1.24 एकड़ में फैला था, अब इसका विस्तार कर इसे 4.5 एकड़ में विकसित किया जा रहा है।


जानकारी के मुताबिक, इस परियोजना पर कुल लागत करीब 89.40 करोड़ रुपये आंकी गई है। जुलाई माह तक इसका निर्माण कार्य पूरा होने की संभावना है। बुडको के प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।


इस मॉडर्न श्मशान घाट में कई आधुनिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। शवदाह के लिए आने वाले लोगों और परिजनों को आराम और सुविधा देने के लिए कैंटीन और वेटिंग हॉल समेत तमाम तरह की व्यवस्था यहां मिलेंगी। शवदाह के बाद परिजन नदी किनारे जाने के बजाय स्वच्छ और सुरक्षित स्थान पर स्नान कर सकें।


परिजनों की गोपनीयता और आराम के लिए अलग-अलग कमरे उपलब्ध होंगे। पांच शवदाह प्लेटफॉर्म बनाए जाएंगे, जिनमें से दो बिजली चालित होंगे और तीन पर पारंपरिक लकड़ी से दाह-संस्कार की सुविधा रहेगी। साफ-सफाई और रख-रखाव की भी सुदृढ़ व्यवस्था की गई है। पर्यावरण और गंगा की स्वच्छता पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा।


यह परियोजना सिर्फ धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण नहीं है, बल्कि यह गंगा नदी की स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक मॉडल परियोजना के रूप में देखी जा रही है। इसके लिए प्रशासन ने क्षेत्र में अतिक्रमण को भी हटा दिया है, ताकि निर्माण कार्य में कोई बाधा न आए। इस परियोजना के पूरे होने से पटना और आसपास के क्षेत्रों के नागरिकों को अत्यंत सहूलियत मिलेगी और संवेदनशील मौकों पर सुविधाजनक व सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता