ब्रेकिंग
2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...2029 में भी चौथी बार बनेगी मोदी सरकार, हाजीपुर में चिराग पासवान ने किया दावा मद्य निषेध सिपाही भर्ती परीक्षा स्थगित नहीं, 17 जून को तय कार्यक्रम के अनुसार होगी परीक्षाजमुई में सांसद अरुण भारती के सामने बोलीं महिला, 'आंख मत मारिए, एक-एक पोल खोल दूंगी'बिहार में बढ़ते अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ RJD का महाधरना, 17 जून को जिला मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शनBihar IAS Officers: बिहार प्रशासनिक सेवा के 14 अफसर बने IAS...सरकार ने जारी की अधिसूचना, लिस्ट देखें...

Bihar News: पटना मेट्रो निर्माण में आ रही तरह- तरह की समस्या...CM सम्राट ने की हाईलेवल मीटिंग, समस्या का समाधान कैसे हो इस पर फोकस...

पटना मेट्रो परियोजना में आ रही तकनीकी और व्यावहारिक दिक्कतों को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई लेवल बैठक की। परियोजना की लागत बढ़ने और काम में देरी पर चर्चा हुई। साथ ही 11 सैटलाइट टाउनशिप और पटना एयरपोर्ट को मेट्रो से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड

Patna Metro News, Bihar Metro Project, Samrat Chaudhary, Patna Metro Delay, Bihar Urban Development, Satellite Township Bihar, Patna Airport Connectivity, Personal Rapid Transit System, Bihar Infrastr
© self
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: पटना में मेट्रो निर्माण में दिक्कत आ रही है. कई तरह के व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है .इसके मद्देनजर आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने हाई लेवल मीटिंग की.

नगर एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव विनय कुमार ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी. प्रधान सचिव ने पटना मेट्रो के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक और तकनीकी कठिनाइयों से अवगत कराया . उन्होंने विभिन्न कारणों से परियोजना की लागत में हो रही वृद्धि और कार्य में होने वाले विलंब के तकनीकी पहलुओं को सामने रखा. आज की बैठक में शहरीकरण को बढ़ावा देने के लिए प्रस्तावित 11 सैटलाइट टाउनशिप निर्माण की प्रगति एवं वैधानिक प्रक्रियाओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई .

नगर एवं आवास विभाग की बैठक में वैकल्पिक और आधुनिक परिवहन प्रणाली के संबंध में चर्चा की गई. प्रधान सचिव ने पटना एयरपोर्ट को मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने के लिए पर्सनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम पर प्रस्तुतिकरण दिया गया. यह सिस्टम एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों के लिए सुगम और निर्वाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करेगा .

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण करें. मेट्रो निर्माण में जो भी कठिनाइयां हैं, उसे जल्द दूर करें. उन्होंने कहा कि मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाएं ताकि जल्द से जल्द यह काम पूरा हो सके. मुख्यमंत्री ने प्रस्तावित 11 सैटलाइट टाउनशिप निर्माण योजना की भी समीक्षा की. उन्होंने टाउनशिप के विकास के लिए तेजी से कार्य करने का निर्देश दिया.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता