ब्रेकिंग
बिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवालबिहार के अंचल कार्यालयों की अब हर दिन मॉनिटरिंग, VC के जरिए कामकाज की होगी पड़ताल; सरकार ने जारी किया आदेशदोहरी नागरिकता के बाद अब नए मामले में घिरे राहुल गांधी, सुनवाई के लिए कोर्ट ने तय की तारीखJDU विधायक पप्पू पांडेय को कोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर रोक बरकरारदिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल

पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे 33 घरों पर अब चलेगा बुलडोजर, मकान मालिकों को थमाया गया तीसरा नोटिस

PATNA: राजधानी पटना के लोगों को बहुत जल्द मेट्रो की सुविधा मिलेगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस पर तेजी से काम कर रहा है। मेट्रो के चालू होने से सड़कों पर वाहनों की संख

पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे 33 घरों पर अब चलेगा बुलडोजर, मकान मालिकों को थमाया गया तीसरा नोटिस
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: राजधानी पटना के लोगों को बहुत जल्द मेट्रो की सुविधा मिलेगी। पटना मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन इस पर तेजी से काम कर रहा है। मेट्रो के चालू होने से  सड़कों पर वाहनों की संख्या में कमी आएगी और लोगों को भीषण जाम की समस्या से मुक्ति मिलेगी। पटना में मेट्रो का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। हरेक लोकेशन पर दिन रात काम हो रहा है। 


मेट्रो स्टेशनों के निर्माण और मेट्रो ट्रैक के लिए जमीन के अर्जन का काम चल रहा है। पटना मेट्रो डिपो के एलाइमेंट में आने वाली 33 मकानों को तोड़ा जाएगा। इन मकानों के मालिक को दो बार पहले ही नोटिस दिया जा चुका है अब तीसरी बार भू-अर्जन विभाग ने इन्हें नोटिस थमाया है और जो घर पर नहीं मिले या फिर जिन्होंने नोटिस लेने से मना कर दिया उनके घर पर नोटिस चिपकाया गया है। जल्द ही अब इन 33 मकानों पर बुलडोजर चलाया जाएगा। तीसरी नोटिस मिलने के बाद से घर के ऑनर काफी परेशान हैं। उन्हें अब समझ में नहीं आ रहा है कि आखिर अब वो क्या करें।


बता दें कि पटना मेट्रो प्रोजेक्ट के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) के साथ 25 सितंबर 2019 को MoU हुआ था। कुल 31.39 KM. लंबी पटना मेट्रो के स्टेशन का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दानापुर से मीठापुर (कॉरिडोर वन) का हिस्सा 16.94 किलोमीटर है वही पटना रेलवे स्टेशन से न्यू ISBT (कॉरिडोर 2 ) का हिस्सा 14.45 किलोमीटर लंबा है। जबकि दोनों कॉरिडोर मिलाकर कुल 24 स्टेशनों का निर्माण पटना में चल रहा है। 12 स्टेशन अंडरग्राउंड और 12 स्टेशन एलिवेटेड मेट्रो का निर्माण तेजी से चल रहा है। 



पटना मेट्रो निर्माण में बाधा बन रहे 33 घरों पर अब चलेगा बुलडोजर, मकान मालिकों को थमाया गया तीसरा नोटिस



टैग्स

संबंधित खबरें