ब्रेकिंग
भारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाबभारी बारिश के बीच दिल्ली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत गिरी; मलबे में कई लोगों के दबने की आशंकाबिहार में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा, सरकारी भवनों पर लगेंगे 500 मेगावाट सोलर प्लांटबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: चार शहरों में विकसित होंगी आधुनिक सैटेलाइट टाउनशिपदहेज हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई, पत्नी के मर्डर के आरोपी BDO के बाद अब महिला दारोगा गिरफ्तारमुकेश सहनी का यूपी में भाजपा पर बड़ा हमला, बोले- 'आरक्षण नहीं तो वोट नहीं', 2027 में निषाद समाज देगा जवाब

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित

PATNA CITY: चक्रवाती तूफान 'यास' का कहर राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है। रातभर लगातार हुई मुसलाधार बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है।

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA CITY: चक्रवाती तूफान 'यास' का कहर राजधानी पटना में भी देखने को मिल रहा है। रातभर लगातार हुई मुसलाधार बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। वही इस दौरान कई इलाकों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित रहा। इस दौरान कई इलाकों में पेड़ सड़क पर गिर गये। जिसे जेसीबी की मदद से हटाया गया।

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित

तेज हवाओं के साथ हुई भीषण बारिश से पटना शहरी क्षेत्र के कुछ इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। जिसका लोगों का जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। रातभर हुई मुसलाधार बारिश ने पटना नगर निगम की पोल खोल कर रख दी है। पटना के लालजी टोला में जलजमाव की स्थिति देखने को मिली। इसके अलावे पटना के कुछ अन्य इलाकों में भी सड़क पर नाले का पानी भरा नजर आया। कई इलाकों में रात से ही विद्युत आपूर्ति बाधित है। 

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित

एक दिन की बारिश से राजेन्द्र नगर रोड नंबर-1 में भी जलजमाव की स्थिति देखी जा रही है। पॉश इलाका होने के बावजूद यहां के लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि यह स्थिति हर साल बनी रहती है। पिछले साल तो इस इलाके में नाव तक चली थी।   

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित

वही दवा की थोक मंडी भट्टाचार्य रोड में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। भट्टाचार्य में भी एक दिन की बारिश से जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वही खुले नाले की वजह से भी लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों की गाड़ियां उसमें फंस रही है। जिससे समस्या और बढ़ गयी है।

पटना में यास का कहर, रातभर हुई बारिश से पटना के कुछ इलाकों में जलजमाव, विद्युत आपूर्ति भी रही बाधित

रिपोर्टिंग
B

रिपोर्टर

BADAL ROHAN

FirstBihar संवाददाता