ब्रेकिंग
लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦लोजपा विधायक व भू-माफियाओं से सांठगांठ रखने वाला CO हुआ सस्पेंड, डीजी स्पेशल ब्रांच की रिपोर्ट के बाद हुआ एक्शन✦घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची अचानक गायब, CCTV में महिला ले जाती दिखी✦रील का शौक बना जानलेवा: इंस्टाग्राम पर वीडियो बनाने के विवाद में छोटे भाई ने ले ली बड़े भाई की जान✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र

पटना में ट्रैक्टर पलटने से ड्राईवर की मौत : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की जिप्सी फूंकी ; दो पुलिसकर्मी भी घायल

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहपुर स्थित उसरी में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस

पटना में ट्रैक्टर पलटने से ड्राईवर की मौत : आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की जिप्सी फूंकी ; दो पुलिसकर्मी भी घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके दानापुर से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां शाहपुर स्थित उसरी में ट्रैक्टर पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई है। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया और पुलिस के वाहन में आग लगा दी। जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। इस घटना के बाद इलाके में तनातनी के हालत बने हुए हैं। 


मिली जानकारी के अनुसार, दानापुर के शाहपुर थानाक्षेत्र के उसरी बाजार में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद गुस्साए लोगों ने घटनास्थल पर पहुंची शाहपुर थाना की गश्ती वाहन पर ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया और उसे आग के हवाले कर दिया। इस घटना मे दो पुलिसकर्मी भी घायल बताए जा रहे हैं। 


वही, इस घटना के लेकर ग्रामीणों का आरोप है कि उसरी बाजार में शाहपुर थाना की पुलिस प्रतिदिन रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और ट्रकों से अवैध वसूली करती है। आज भी ट्रैक्टर चालक अवैध वसूली से बचने के लिए भाग रहा था कि इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और ट्रैक्टर पलट गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस के साथ दानापुर के एसडीएम और एएसपी भी मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गए हैं। 


उधर,  दानापुर की एएसपी सुश्री दीक्षा ने बताया कि शाहपुर थानाक्षेत्र के उसरी बाजार में ट्रैक्टर पलटने से एक चालक की मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पहुंच गई है। पुलिस की गश्ती टीम यहां पहले ही पहुंच गई थी। जिसके बाद हंगामा कर रहे ग्रामीणों के द्वारा पुलिस के वाहन पर हमला किया गया और उसमें आग लगा दी गई।  इस घटना में दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए हैं।