ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

तेज होता जा रहा डेंगू का डंक, पटना में मरीजों का आंकड़ा 100 के पार

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पटना का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां डेंगू के नए मरीज नहीं मिल रहे

तेज होता जा रहा डेंगू का डंक, पटना में मरीजों का आंकड़ा 100 के पार
First Bihar
2 मिनट

PATNA : राजधानी पटना में डेंगू के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। डेंगू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. पटना का शायद ही कोई ऐसा इलाका है जहां डेंगू के नए मरीज नहीं मिल रहे. सोमवार को डेंगू के 24 सैंपल की जांच हुई जिसमें 11 की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है. ये सभी मरीज पटना के ही बताये जा रहे हैं. इसी के साथ पटना में अब डेंगू के मरीजों की संख्या 104 हो गई है. 


पटना में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को कम करने के लिए नगर निगम को संबंधित इलाकों में साफ-सफाई कराने और नियमित रूप से फागिंग करने का भी निर्देश दिया गया है. आम लोगों से अपील की जा रही है कि वह डेंगू को लेकर सतर्कता बरतें अपने आसपास सफाई भी रखें.


इधर पटना जिले के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में रैपिड किट से डेंगू जांच की सुविधा मुफ्त में बहाल की गई है. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा प्रभारी रोगी कल्याण समिति के फंड से जरूरत के अनुसार किट खरीद सकते हैं. फिलहाल हर पीएचसी को 100 रैपिड किट खरीदने का निर्देश दिया गया है. 


पीएचसी में जांच के दौरान यदि किसी की रिपोर्ट पॉजिटिव आती है तो उस सैंपल को पीएमसीएच या आरएमआरआई जांच के लिए भेजना है और इसकी जानकारी सिविल सर्जन कार्यालय को देनी है. एलाइजा (आईजीजी) जांच रिपोर्ट को ही कन्फर्म माना जाएगा. 

टैग्स